dharma sangrah
✕

क्या Netflix की वेब सीरीज ‘Leila’ भारत के भविष्य की चेतावनी है?

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (17:52 IST)
Netflix की नई वेब सीरीज Leila (लैला) रिलीज हो चुकी है। ये वेब सीरीज प्रयाग अकबर के नॉवल ‘लैला’ पर आधारित है। यह एक dystopian सीरीज है, जिसे नेशनल अवॉर्ड विजेता दीपा मेहता ने शंकर रमन और पवन कुमार संग मिलकर बनाया है। इस वेब सीरीज के जरिये बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी डिजिटल स्पेस में डेब्यू कर रही हैं। इसमें साउथ के सपुरस्टार और रंग दे बसंती फेम सिद्धार्थ भी नजर आएंगे।
 
ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही यह सीरीज काफी चर्चा में है। दक्षिणपंथी इस सीरीज पर सनातन या हिंदुत्व को बदनाम करने का आरोप लगा रही है। वहीं, वामपंथी वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसे आने वाले समय का सही चित्रण बता रहे हैं।
 


इस सीरीज की कहानी आपको साल 2047 के एक काल्पनिक स्थान ‘आर्यावर्त’ में ले जाती है, जहां जोशीजी नाम के तानाशाह की हुकूमत है, जो ‘शुद्धतावादी’ समाज के पक्षधर हैं। ‘आर्यावर्त’ में लोगों को जाति-धर्म-संप्रदाय के नाम पर अलग-अलग सेक्टरों में रखा जाता है। यहां की भाषा संस्कृतनिष्ठ है। नॉनवेज बैन है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। यहां औरतों को अपने से नीची जाति या दूसरे धर्म में शादी करने के लिए सजा दी जाती है और शुद्धिकरण के लिए भेजा जाता है। पत्रकारों को लेबर कैंप में रखा जा रहा है या जान से मार दिया जा रहा है। बुद्धिजीवी-प्रोफेसरों की मॉब लिंचिंग हो रही है।

6 एपिसोड के इस सीरीज में हुमा कुरैशी, शालिनी नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपने पति रिजवान और बेटी लैला के साथ सुखी जीवन जी रही थी। एक दिन कुछ लोग रिजवान को मार डालते हैं, लैला को किडनैप कर लेते हैं, और शालिनी को मुस्लिम से शादी करने के कारण शुद्धीकरण कैंप में भेज दिया जाता है। अब शालिनी की जिंदगी का सिर्फ एक ही मकसद है- अपनी बेटी लैला को ढूंढना।
 
हुमा कुरैशी ने सीरीज में दमदार एक्टिंग की है। हुमा के काम को अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय भी कहा जा सकता है। सिद्धार्थ, आरिफ जकारिया, संजय सूरी, सीमा बिस्वास और आकाश खुराना ने भी अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। ‘लैला’ का सिनेमेटोग्राफी और स्क्रीनप्ले काफी अच्छा है। साथ ही, बैक ग्राउंड म्यूजिक भी शानदार है।
 
अब सवाल है ‍कि क्या ये सीरीज binge watch योग्य है... तो हमारा जवाब है... हां...

फोटो सौजन्य: इंस्टाग्राम/नेटफ्लिक्स
 

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख