ramcharitmanas

रजनीकांत स्टारर 'काला' के बारे में जोरदार खुलासा

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (15:29 IST)
यह पहली बार होगा जब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी साउथ मेगास्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वे फिल्म 'काला' में नज़र आने वाली हैं जिसमें उनका किरदार काफी मजबूत होगा। वे काफी अलग किरदार में नज़र आएंगी। इसके अलावा उनके किरदार से जुड़ी एक और अनोखी बात सामने आई है। 
 
खबर के मुताबिक उनके कैरेक्टर में भी कई बदलाव आएंगे क्योंकि इसमें वे तीन दशकों तक का किरदार निभाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक 'काला' में हुमा कुरैशी 20 वर्ष की लड़की से लेकर 50 वर्ष की महिला का किरदार निभाएंगी। फिल्म में हुमा के किरदार जेरेना का पोस्टर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। हुमा ने अपने किरदार के लिए करीब 45 दिनों का शूटिंग शेड्युल पूरा किया। 
 
फिल्म की कहानी मुंबई के स्लम एरिया धारावी की झोपड़ियों पर आधारित होगी। रजनीकांत की भूमिका ग्रे-शेडेड होगी। हालांकि फिल्म में हुमा कुरैशी के किरदार का ज़्यादा खुलासा नहीं हुआ है। इसके पहले हुमा ने रजनीकांत जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर अपनी खुशी बयां की थी। उन्होंने बताया कि रजनीकांत काफी प्रेरणादायक और अद्भुत इंसान हैं। पूरी शूटिंग के दौराब हुमा को उनसे काफी कुछ सीखने को मिला था और यह अनुभव उनके लिए बेहतरीन था। 
 
हुमा कुरैशी इसके पहले एक और साउथ सुपरस्टार के सतह काम कर चुकी हैं। वे मलयालम स्टार मामुट्टी के साथ फिल्म 'व्हाइट' में काम कर चुकी हैं। फिलहाल बॉलीवुड में हुमा का कोई नया प्रोजेक्ट नहीं हैं। वे आखिरी बार अपने भाई साकिब सलीम के साथ फिल्म 'दोबारा' में नज़र आई थीं। रंजीत द्वारा निर्देशित 'काला' 7 जून को रिलीज होने वाली है। 

Show comments

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

अक्षय कुमार की 'समुक' में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका!

तापसी पन्नू की 'गांधारी' बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख