dharma sangrah
✕

कोरोनावायरस की चपेट में आए ह्यू जैकमैन, रद्द की 'म्यूजिक मैन' की प्रस्तुति

Updated: बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (11:42 IST)
हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण हैं। ह्यू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है।

 
संक्रमण के चलते उन्हें अपने ब्रॉडवे कार्यक्रम 'द म्यूजिक मैन' से संबंधित प्रस्तुतियों को रद्द करना पड़ा है। ह्यू जैकमैन ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, मैं आपको बस इतना बताना चाहता हूं कि मैं आज सुबह कोविड की जांच में संक्रमित पाया गया हूं। मेरे लक्षण सर्दी-जुकाम जैसे हैं, मेरे गले में खराश है और नाक से पानी आ रहा है।
 
उन्होंने कहा, लेकिन मैं ठीक हूं और मैं जैसे ही पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा, वैसे ही जल्द से जल्द मंच पर वापस आऊंगा।
 
जैकमैन के वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद, 'द म्यूजिक मैन' के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने भी घोषणा की कि शनिवार तक सभी प्रस्तुतियां रद्द रहेंगी। ब्रॉडवे म्यूजिकल दो जनवरी को फिर से शुरू होगा और जैकमैन छह जनवरी को शो में वापसी करेंगे।
 
जैकमैन से पहले उनके सह-कलाकार सटन फोस्टर पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित मिले थे। फोस्टर दो जनवरी को कार्यक्रम में लौटेंगे।कोविड-19 के मामले बढ़ने के चलते अमेरिका में पिछले दो हफ्तों में, हैमिल्टन’, द लायन किंग और अलादीन सहित दर्जनों ब्रॉडवे शो प्रस्तुतियां रद्द करनी पड़ी हैं।
 

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख