biodatamaker

एक बार फिर सुपरहीरो के रोल में नजर आएंगे रितिक रोशन!

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (17:10 IST)
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन ने अपनी सुपरहिट फिल्म सीरीज कृष 4 को लेकर एक बडा ऐलान किया है। रितिक ने हाल ही में कृष 3 के 5 साल पूरे होने के मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया है। 
 
रितिक रोशन की 'कृष' फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहीरो सीरीज है, और इसके हर पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। जिसकी फ्रेंचाइजी ने ऋतिक को एक अलग पहचान दी है। वहीं अपनी इन फिल्मों के वजह से वह बच्चों में भी खासा हिट हुए थे। 
 
रितिक ने वीडियो में कृष 3 के पांच साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है और थ्रोबैक वीडियो भी डाला है। साथ ही उन्होनें एक लंबी पोस्ट लिखकर फिल्म के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। 
 
रितिक ने लिखा कि क्या अपने कभी उस दूरी को देखकर डर महसूस किया है, जहां आप है और जहां आपको पहुंचना है? कृष मेरे लिए कई मायनों में इस दूरी को कम करने के लिए संघर्ष, प्रेरणा और एक प्रयास की तरह रही है। लेकिन हमने डर पर जीत पाकर आगे बढ़ने का फैसला किया और टीम वर्क रंग लाया। आज हम कृष 4 तक पहुंचने की दूरी को कम करने के कगार पर हैं। मुझे आज भी वैसा ही डर महसूस हो रहा है जैसा कुछ साल पहले हुआ था। इसलिए मुझे लग रहा है कि हम सही ट्रैक पर हैं।
 
रितिक के इस पोस्ट से उनके फैंस काफी खुश है क्योंकि उनका चहेता सुपरस्टार एक बार फिर पर्दे पर हैरतअंगेज कारनामें करता नजर आने वाला हैं। रितिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म सुपर 30 को लेकर व्‍यस्‍त चल रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।

Show comments

‘हनुमान अंश’ देखकर भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग, बोले- महाराज जी की कृपा को महसूस करना ही अपने आप में खास है [VIDEO]

विराट-अनुष्का से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक जिसके भक्त, उस 'हनुमान अंश' का विदेश में बजेगा डंका! होम्बले फिल्म्स करेगी ग्लोबल रिलीज

एक ही तरह की फिल्म नहीं बनाना चाहते विपुल अमृतलाल शाह, अक्षय कुमार संग 'समुक' में फिर ला रहे हैं कुछ नया, शुरू हुई शूटिंग

'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने हर दिन किया 18 घंटे काम, बोलीं- बच्चों के पास जाना था, इसलिए खुद चुनी लंबी शिफ्ट

क्या दूरियों के बाद भी एक-दूजे के हैं अनुपमा-अनुज? जन्माष्टमी के मौके पर सामने आया प्यार का सबसे पवित्र सच!

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख