Hanuman Chalisa

रितिक रोशन का धमाका... करेंगे पांच फिल्म

Updated: सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (15:08 IST)
रितिक रोशन की काबिल के बाद अब तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। हालांकि वे जल्द ही आनंद कुमार की बायोपिक में नज़र आने वाले हैं। फिर भी फैंस को हमेशा यही शिकायत रहती है कि वे ज़्यादा फिल्में नहीं करते। रितिक अब फैंस की यह शिकायत खत्म करने वाले हैं। 
 
रितिक जल्द ही दो और फिल्में करने वाले हैं। वे फिलहाल आनंद कुमार की फिल्म 'सुपर 30' कर रहे हैं। इसके बाद वे टाइगर श्रॉफ के साथ भी एक डांस फिल्म करने वाले हैं। यशराज फिल्म्स की यह फिल्म वे बहुत पहले साइन कर चुके हैं। इसके बाद वे अपनी फ्रैंचाईज़ी 'कृष' का चौथा भाग भी लेकर आने वाले हैं। अब खबर है कि वे दो और फिल्में करने वाले हैं। 
 
उनका एक प्रोजेक्ट तो राजकुमार गुप्ता की फिल्म होगी जो एक रॉ एजेंट के जीवन की असली घटनाओं पर आधारित होगी। यह एक जासूसी थ्रिलर होगी। 
 
इसके बाद रितिक एक और प्रोजेक्ट में काम करने वाले हैं। वे डेविड धवन के बेटे और एक्टर वरुण धवन के निर्देशक भाई रोहित धवन की फिल्म कर सकते हैं। इस फिल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है लेकिन यह भी डेविड की फिल्मों की तरह रॉम-कॉम मूवी हो सकती है। 
 
हालांकि रितिक के पास पहले से ही तीन प्रोजेक्ट्स हैं। वे चाहते हैं कि इस वर्ष इन प्रोजेक्ट्स को पूरा कर वे अगले वर्ष दोनों नए प्रोजेक्ट्स को शुरू कर दें। रितिक रोशन के लुक्स, एक्टिंग, डांस, बॉडी सभी के फैंस दीवाने हैं। ऐसे में एक के बाद एक उनकी फिल्में देखने को मिल जाए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। 

Show comments

'ऐल्फा' में बॉबी देओल की डी-एजिंग ने जीता दिल, YRF ने दिखाया हॉलीवुड स्तर का VFX

क्रिस्टोफर नोलन की 'The Odyssey': होमर के महाकाव्य और फिल्म से जुड़े 10 अहम सवालों के जवाब

यूरोप की महाभारत है The Odyssey, क्रिस्टोफर नोलन ने अरबों रुपये दांव पर लगाकर क्या अनोखा चुना है! कहानी तो जान लीजिए

Alliance: बेटे निर्वाण का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे सोहेल खान, बताई वजह

देसी लुक में छाईं अवनीत कौर, गुलाबी सलवार-सूट में दिखीं बेहद खूबसूरत

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख