dharma sangrah
✕

रितिक रोशन करेंगे ओटीटी डेब्यू, 'द नाइट मैनेजर' के एडप्टेशन में करेंगे काम!

Updated: रविवार, 27 दिसंबर 2020 (13:41 IST)
इन दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख कर रहे हैं। अब खबरें आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन भी जल्द अपना मेगा ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। वे हॉलीवुड टीवी सीरीज द नाइट मैनेजर के हिन्दी एडप्टेशन में नजर आने वाले हैं।

 
खबरों के मुताबिक रितिक रोशन ने इस खास प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है और वे अगले साल मार्च में इस पर काम शुरू कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने के लिए रितिक ने मोटी फीस ली है।
 
रितिक रोशन इस फिल्म में एक लग्जरी होटल के नाइट मैनेजर के तौर पर नजर आएंगे, जो कि सेवानिवृत्त भारतीय सेना के जवान रह चुके होंगे। इस फिल्म का निर्देशन संदीप मोदी करेंगे। सीरीज में रितिक, सरकार के एक एंजेंट के तौर पर काम करेंगे।
 
वहीं रितिक रोशन इसके अलावा फिल्म 'विक्रम वेदा' में भी नजर आएंगे। यह ‍फिल्म विक्रम-बेताल की कहानियों से प्रेरित है। फिल्म में रितिक एक गैंगस्टर का रोल अदा करेंगे। वहीं सैफ पुलिस कॉप के रोल में होंगे।
 
गौरतलब है कि कई कलाकार अब वेब सीरीज और डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने के लिए आतुर है। अब तक सैफ अली खान, सुष्मिता सेन और अभिषेक बच्चन जैसे कई कलाकार डिजिटल डेब्यू कर चुके हैं। अब रितिक रोशन भी इसमें शामिल होने जा रहे हैं। 
 

Show comments

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब', प्रीति जिंटा के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

सेहत में सुधार के बाद अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'केबीसी 18' की शूटिंग, जानें कब से आएंगे नए एपिसोड

1000 करोड़ कमाने वाली 'रामायण' पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- भव्यता के नाम पर सत्य से समझौता बर्दाश्त नहीं

करीना कपूर और पृथ्वीराज की 'दायरा' की ओटीटी पर दस्तक, जानिए कब और कहां देखें फिल्म

बिना इजाजत रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का गाना 'फैंटम'! दिवंगत सिंगर के माता-पिता ने म्यूजिक कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख