Hanuman Chalisa
✕

रितिक रोशन को बचपन में थी हकलाने की समस्या, इस डर से नहीं जाते थे स्कूल

Updated: शनिवार, 10 जनवरी 2026 (13:56 IST)
बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' रितिक रोशन 10 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रितिक ने अपनी फिटनेस, डांस और एक्शन से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। लेकिन क्या आपको पता है कि वह बचपन में बड़े मानसिक ट्रामा से गुजरे हैं। 
 
रितिक रोशन को बचपन से स्टैमरिंग (हकलाहट) की समस्या थी। इतना ही नहीं 21 साल की उम्र में स्कोलियोसिस नामक एक और गंभीर बीमारी ने उनके सपनों पर ब्रेक लगाने की कोशिश की। डॉक्टर्स ने भी रितिक रोशन को एक्टिंग को प्रोफेशन के रूप में चुनने से मना किया थश। 
 
बचपन रितिक के उस दिन हाथ-पैर फूल जाते थे जब उनकी मौखिक परीक्षा (ओरल टेस्ट) होती थी। मैडम सवाल पूछती थी और रितिक हकलाने की समस्या के कारण ठीक से जवाब नहीं दे पाने के कारण नर्वस हो जाते थे। जिस दिन मौखिक परीक्षा होती थी, रितिक बहाने बना कर स्कूल नहीं जाते थे। 
 
स्पीच थैरेपी के जरिये रितिक रोशन ने इस समस्या से निजात पाई। रितिक के मन में हकलाने को लेकर इतना भय है कि वे आज भी स्पीच थैरेपी को अपनाते हैं क्योंकि उन्हें इस बात का डर सताता है कि वे फिर से हकलाने न लग जाए। 
 
अक्सर रितिक अपने संवादों को जोर-जोर से पढ़ कर प्रैक्टिस करते रहते हैं। अगले दिन होने वाली शूटिंग के सीन के डायलॉग वे जोर-जोर से दोहराते रहते हैं। रितिक मेहनती इंसान हैं और वे लगातार प्रैक्टिस करने से घबराते नहीं हैं। 
 
रितिक रोशन जब एक्टिंग में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे थे तभी उन्हें स्कोलियोसिस नामक एक और गंभीर बीमारी का पता चला। यह रीढ़ की हड्डी में घुमाव की बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को लेटने, उठने और बैठने में काफी दिक्कत होती है। डॉक्टर्स ने उन्हें कह दिया था कि वह कभी भी डांस नहीं कर पाएंगे और बॉलीवुड हीरो बनने के लिए जरूरी सभी काम नहीं कर सकेंगे। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख