1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prabhas fans burn confetti in a theatre during the raja saab screening video viral
Last Modified: शनिवार, 10 जनवरी 2026 (11:57 IST)

'द राजा साब' की स्क्रीनिंग के दौरान प्रभास के क्रैजी फैंस ने मचाया हुड़दंग, लगा दी आग

The Raja Saab movie screening
साउथ सुपरस्टार प्रभास की मचअवेटेड फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस सिनेमाघरों के बाहर जश्न मनाते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं कई फैंस थिएटर के अंदर मगरमच्छ की डमी लेकर पहुंच रहे हैं। 
 
लेकिन अब प्रभास के क्रैजी फैंंस ने हद पार कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ओडिशा के एक थिएटर में प्रभास के फैंस ने आग लगा दी, जिससे कोहराम मच गया। लोग इस हरकत पर एक्टर के फैंस की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। 
 
वायरल हो रहा वीडियो ओडिशा के अशोक थिएटर का बताया जा रहा है। वहां प्रभास के फैंस ने पर्दे के आगे कन्फेटी (रंगीन कागज) जला दिए। फैंस तो इसे देख खुशी से झूम उठे, पर अन्य लोगों ने इसके लिए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। यूजर्स स्क्रीनिंग के दौरान सेफ्टी की कमी पर चिंता जता रहे है। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'प्रभास का नाम खराब कर रहे, बुद्धि नहीं है।' एक अन्य ने लिखा, 'यह है प्रभास के फैंस की नासमझी। मैं डार्लिंग एक्टर की बात नहीं कर रहा, फैंस की बात कर रहा हूं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। प्लीज समझदार लोगों की तरह व्यवहार करें।' 
 
बता दें हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' का निर्देशन मारुति ने किया है। इस फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और निधि अग्रवाल जैसे कलाकार शामिल है। 
 
ये भी पढ़ें
आसान नहीं रहा रितिक रोशन का सुपरस्टार बनने का सफर, पिता की फिल्मों के सेट्स पर लगाना पड़ी झाडू