dharma sangrah
✕

आनंद कुमार की जीत पर रितिक रोशन ने दी बधाई

Published: गुरुवार, 14 जून 2018 (17:15 IST)
गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर बन रही फिल्म 'सुपर 30' में रितिक रोशन, आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। आनंद कुमार आईआईटी-जेईई में परीक्षा देने वाले बच्चों को तैयारी करवाते हैं। 'सुपर 30' नाम से चलाई जाने वाली इस कोचिंग में उन छात्रों को लिया जाता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और अपनी कोचिंग की फीस नहीं दे सकते। छात्रों के रहने, खाने-पीने और किताबों तक का खर्चा 'सुपर 30' संस्थान द्वारा ही दिया जाता है और इसमें सभी 30 बच्चे पास भी होते हैं। 
 
ऐसे में इस बार भी 'सुपर 30' के बच्चों को मिली सफलता पर सभी को गर्व है। इस बार 'सुपर-30' के 30 छात्रों में से 26 छात्र बेहतरीन अंकों के साथ आईआईटी-जेईई की परीक्षा पास करने में कामयाब हुए हैं। आनंद कुमर और बच्चे तो खुश हैं ही, साथ ही फिल्म में उनकी भुमिका निभाने वाले रितिक रोशन भी काफी खुश हैं। 
 
इस उपलब्धि पर रितिक ने आनंद कुमार को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि आप सभी को बधाई। आनंद सर, आपने एक बार फिर कर दिखाया। इसके साथ उन्होंने आनंद कुमार और बच्चों के जश्न की तस्वीरें पोस्ट कीं। 
इस साल मिली सफलता के बारे में बताते हुए आनंद कुमार ने कहा कि आज फिर से एक बार आईआईटी प्रवेश परीक्षा के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जब ईमानदार कोशिश और बेहिसाब मेहनत एक साथ मिल जाए तब कामयाबी कदम चूम ही लेती है। आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' की शूटिंग जारी है। सेट पर से रितिक रोशन के कुछ लुक्स भी जारी हुए जिन्हें काफी पसंद किया गया है। 

Show comments

बेटियों के अधिकार और सम्मान का संदेश देती लघु‍ फिल्म 'कोथला' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, शशि थरूर समेत कई दिग्गजों ने रखी राय

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद 'रामायण' को मिली शानदार समीक्षाएं, अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों ने दिए 9/10 नंबर

'कांटे' फेम निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाथरूम में गिरने से गई जान!

पान मसाला विज्ञापन पर FDA के नोटिस को अजय देवगन ने दी चुनौती, खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा

दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने CJP को सुनाई खरी-खरी, अभिजीत दीपके बोले- छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख