• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Birthday, Party, Hindi Film News
Written By

दो सौ दोस्तों के साथ रितिक रोशन मनाएंगे बर्थडे

रितिक रोशन
दस जनवरी को रितिक रोशन का जन्मदिन है। वे 42 वर्ष के हो जाएंगे। पिछले वर्ष रितिक ने अपने जुहू स्थित घर में एक छोटी-सी पार्टी दी थी, जिसमें उनके नजदीक दोस्त ही शामिल थे। लेकिन इस बार रितिक बड़े पैमाने पर पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार रितिक लगभग दो सौ दोस्तों के साथ बर्थडे का जश्न मनाने वाले हैं। उन्होंने एक होटल बुक कर लिया है जिसकी छत पर धमाकेदार आयोजन होगा। 9 जनवरी की रात 9 बजे से पार्टी शुरू होगी जो देर तक चलेगी। इसमें रितिक के कई खास दोस्त नजर आने वाले हैं। देर रात या सुबह तक चलने वाली पार्टी के बाद रितिक घर में आयोजित हवन में हिस्सा लेंगे और फिर परिवार के साथ लंच करेंगे। 
 
कुछ वर्ष पहले रितिक रोशन पार्टियों में जाने से बचते थे, लेकिन अब वे लगातार पार्टियों में देखे जाते हैं। उन्हें पार्टी का हिस्सा बनना अच्छा लगता है। इसीलिए वे इस बार शानदार पार्टी का आयोजन करते हुए बर्थडे मना रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
व्हाट्स एप कॉर्नर : हमसे रेस?