dharma sangrah
✕

रितिक रोशन के डबल रोल, एक खूंखार गैंगस्टर और दूसरा स्टाइलिश किरदार

Updated: शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (09:49 IST)
दक्षिण भारत की सुपरहिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का हिंदी रीमेक बनाने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। अब फिल्म की कई बातें तय हो गई हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि रितिक रोशन अब इस फिल्म का हिस्सा होंगे और इस खबर से रितिक के फैंस बेहद खुश हैं।

रितिक रोशन डिजीटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं। वे डिज्नी हॉटस्टार के लिए मूवी करेंगे। इस फिल्म में रितिक रोशन के डबल रोल होंगे। एक स्टाइलिश किरदार होगा जिसमें रितिक बेहद हैंडसम और डेशिंग नजर आएंगे। दूसरा किरदार खूंखार गैंगस्टर का होगा। इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री करेंगे जिन्होंने ओरिजनल मूवी भी डायरेक्ट की थी।

रितिक से जुड़े सूत्र के अनुसार रितिक हमेशा से चैलेंज लेते आए हैं और एक बार फिर उन्होंने चुनौतीपूर्ण किरदारों और फिल्म के लिए हां कहा है।



आमिर से चल रही थी बात
विक्रम वेधा’ के हिंदी रिमेक के लिए सबसे पहले रितिक रोशन के नाम पर ही चर्चा की गई थी, लेकिन बाद में आमिर खान को लेने का फैसला किया गया। आमिर से बातचीत विफल रही और फिर रितिक रोशन से बात कर उन्हें फाइनल किया गया। फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे।
 
 
रितिक रोशन की डायरी फुल
रितिक से शिकायत रहती है कि वे कम फिल्में करते हैं, लेकिन अब रितिक इसे दूर करने में लगे हुए हैं। उनकी डायरी 2021 के लिए फुल हो गई है। वॉर 2, फाइटर, कृष 4 और विक्रम वेधा का रीमेक जैसी फिल्में उनके पास है।
 

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख