Hanuman Chalisa

रितिक ने कंगना के खिलाफ की 29 पेज की शिकायत

रितिक रोशन ने आखिरकार कंगना रनौत के दिए आरोपों पर जवाब दे ही दिया है। उन्होंने 29 पन्नों में अपनी शिकायत लिखी है और कहा है कि कंगना उनका पीछा करती थी। दरअसल यह पता चला है कि 2016 में रितिक की तरफ से उनके वकील महेश जेठमलानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि कंगना उन्हें अश्लील ईमेल भेजती थी और रितिक को एटर्नल लवर कहती थीं। इस शिकायत का एक हिस्सा एक वेबसाइट पर छापा भी गया है। 
 
रितिक ने इस शिकायत में कंगना पर आरोप लगाते हुए यह भी लिखा कि वे उन मेल्स को अनदेखा कर देते थे। रितिक और कंगना की मुलाकात 2009 में हुई थी, जब रितिक की फिल्म काइट्स की शूटिंग हो रही थी। 2009 से 2013 के बीच रितिक ने कंगना के साथ सिर्फ प्रोफेशनल व्यवहार रखा था और वे पार्टी या गेट टुगेदर में ही मिलते थे। दोनों एक्टर्स ने कृष 3 में साथ काम किया। दोनों के रिश्ते इसके बाद बिगड़े जब कंगना ने एक इंटरव्यू में रितिक को 'सिली एक्स' बोला। इस शिकायत पर कंगना के कानूनी सलाहकार रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि यह शिकायत 2016 से ही पब्लिक डोमेन में थी। अब इसे केवल टीआरपी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। 
 
कंगना की बहन रंगोली चंदेल भी चुप नहीं रही और उन्होंने इस पर कई ट्वीट कर डाले। अपने आखिरी ट्वीट में रंगोली ने लिखा कि कोई भी बता सकता है कि स्टॉकर कौन है यहां। कंगना आगे बढ़ चुकी हैं और स्टॉकर अंकल आप अपने बच्चों और बीवी पर ध्यान दें।

Show comments

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म 'जन नेता' में दिखेगा एक्शन और राजनीति का धमाका

जॉन अब्राहम ने बांद्रा में खरीदा 84 करोड़ रुपये का बंगला, बॉलीवुड स्टार ने जोड़ा मुंबई का नया 'शाही पता'

'ICU... सर्जरी... फिर घर वापसी' अमिताभ बच्चन की रहस्यमयी पोस्ट से मचा हड़कंप, आखिर क्या कहना चाहते हैं बिग बी?

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग: CJP के 'चलो संसद' मार्च को मिला बॉलीवुड का साथ, सड़क से सोशल मीडिया तक उठी आवाज

स्पेन की जीत पर मिया खलीफा का बड़ा दांव, 9.65 करोड़ रुपये लगाए और जीते 15.92 करोड़ रुपये

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख