• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Housefull 3, Akshay Kumar, Box Office
Written By

हाउसफुल 3 का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड

हाउसफुल 3
उम्मीद तो इस बात की थी कि दूसरे वीकेंड पर 'हाउसफुल 3' आसानी से सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार कम हो गई। थोड़ा समय और लगेगा, लेकिन ये बात तय है कि इस वर्ष अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल होगी। हालांकि फिल्म को अभी भी लागत वसूलना है और यह बहुत ज्यादा मुनाफा का सौदा साबित नहीं होगी। बिजनेस की दृष्टि से देखा जाए तो हाउसफुल श्रृंखला में यह सबसे कमजोर रही है। 

हाउसफुल 3 ने अपने दूसरे वीकेंड पर 15.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले सप्ताह में 80.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दस दिनों में यह फिल्म अब तक 95.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। कुल मिलाकर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। 
 
ये भी पढ़ें
करिश्मा कपूर का पति संजय कपूर से तलाक हुआ