dharma sangrah

हिंदी मीडियम एक्ट्रेस सबा कमर ने मंगेतर संग तोड़ा रिश्ता, क्या बॉयफ्रेंड पर लगे यौन शोषण के आरोप बने वजह?

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (15:23 IST)
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर पिछले कुछ समय से अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें अजीम खान नाम के ब्लॉगर ने प्रपोज किया था और दोनों शादी के लिए मान गए थे। वहीं अब सबा कमर ने अजीम खान से दूर होने का फैसला कर लिया है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। 
 
सबा कमर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, 'हैलो दोस्तों, मेरे पास आप सभी के लिए एक खास अनाउंसमेंट है। कई सारे निजी कारणों की वजह से मैंने अजीम खान के साथ रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है। हम अब शादी नहीं कर रहे हैं।
 
उम्मीद करती हूं आप सभी हमेशा की तरह मेरे इस फैसले को भी सपोर्ट करेंगे। मेरा मानना है कि कड़वी सच्चाईयों का पता चलने में कभी भी देर नहीं होती। मैं हमेशा से एक जरूरी चीज क्लियर करना चाहती थी कि मैं कभी भी अजीम खान से नहीं मिली। 
 
हम केवल फोन पर ही जुड़े थे। यह मेरे लिए बहुत मुश्किल वक्त है। लेकिन जैसा हम जानते हैं यह भी गुजर जाएगा। इंशाअल्लाह, आप सभी को ढेर सारा प्यार।
 
खबरों के मुताबिक अजीम पर कुछ वक्त पहले एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। कहा जाता है कि अजीम ने तब एक वीडियो भी शेयर किया था, लेकिन कुछ देर में ही उसे डिलीट भी कर दिया था। कहा जा रहा है कि उन्हीं आरोपों की वजह से सबा ने यह बड़ा फैसला लिया है।
 
गौरतलब है कि सबा कमर पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का एक अच्छा नाम हैं। सबा पाकिस्तानी सिनेमा के साथ ही बॉलीवुड में भी अपना दम दिखा चुकी हैं। सबा कमर को दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म हिंदी मीडियम में देखा गया था। 
 

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- सब खत्म हो गया...

शालिनी पांडे ने उठाई मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ आवाज, फैंस से मांगा सपोर्ट

'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने किया बॉलीवुड डेब्यू

थिएटर में 'स्पॉइलर' देना पड़ा भारी: Spider-Man: Brand New Day की स्क्रीनिंग के दौरान जमकर हुआ बवाल

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: भारत में हॉलीवुड का नया बादशाह बना स्पाइडर-मैन, 4 दिन में 257.60 करोड़ रुपये

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख