sundarkand

'हेलीकॉप्टर एला' की काजोल ने लंदन में लांच किया फिल्म का पोस्टर

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (16:43 IST)
हाल ही में खबर आई है कि अजय देवगन जल्द ही फुटबॉल पर आधारित एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। अब खबर है कि उनकी वाइफ और खूबसूरत एक्ट्रेस काजोल भी काम में लग गई हैं। वे जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'हेलीकॉप्टर एला' में नज़र आने वाली हैं। 
 
फिल्म 14 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। हाल ही में काजोल ने फिल्म का पोस्टर लांच किया है। अब वे फिल्म के प्रमोशन में भी लग चुकी हैं। फिल्म के पहले पोस्टर पर टैगलाइन लिखी है 'शी इज़ हियर, देयर एंड एव्रीवेयर' (वो यहां, वहां और हर जगह है)। इस टैगलाइन से लगता है कि यह एक हॉरर फिल्म होगी। हालांकि ऐसा नहीं है। 
 
काजोल इस फिल्म में एक कंट्रोलिंग और पोज़ेसिव मां का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को प्रदीप सरकार ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी एक मां एला पर है। एला एक सिंगल मदर हैं जो कि अपने सपने भी पूरे करना चाहती है। फिल्म की कहानी एक महत्वाकांक्षी गायिका की कहानी है अपनी इकलौते बच्चे को पालने के लिए अपने सपनों की बाज़ी लगा देती है। इसमें बच्चे का किरदार निभाया है राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर रिद्धि सेन ने। 
 
बेटा अपनी मां को उसकी खुली ज़िंदगी में बंदीशे नहीं लगाने देना चाहता। ऐसे में एला ने बेटे के कॉलेज को जॉइन करने का फैसला लिया। ऐसे में बेटे की आजादी खत्म हुई और काजोल ने मां का दायित्व कैसे पूरा किया यह इस खूबसूरत फिल्म में दिखाया जाएगा। इस बारे में काजोल ने कहा कि एक मां के रूप में, मुझे एला के किरदार के साथ एक वास्तविक संबंध महसूस हुआ। वह बिना शर्त के अपने बेटे से प्यार करती है। लेकिन जैसे ही वह बड़ा हो जाता है, वह खुद को और अधिक डिस्पेंसेबल बनती है। 
 
इस बारे में निर्देशक प्रदीप सरकार बताते हैं कि हेलीकॉप्टर एला की कहानी आपको बहुत पसंद आएगी। इसके बाद आपको मां बेटे की इस जोड़ी से प्यार हो जाएगा। अजय देवगन और जयंतिलाल गाडा द्वारा प्रस्तुत की गई, कुमार मंगल पाठक, विक्रांत शर्मा, रेशमा कदकिया, कुशल कंटिलल गाडा, नीरज गाला द्वारा को-प्रोड्युस की गई और अजय देवगन, धावल जयंतीलाल गाडा, अक्षय जयंतलाल गाडा द्वारा प्रोड्युस की गई यह फिल्म 'हेलीकॉप्टर एला' 14 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। 

Show comments

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

जानें क्यों नहीं रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट, CBFC की स्क्रीनिंग के बाद तय होगी रिलीज डेट!

'ऐसी मेरी वाइब' के फीवर में डूबीं शिल्पा शेट्टी, कुणाल खेमू के गाने पर जमकर किया डांस

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने जीता सलमान खान का दिल, बोले- घर में कितने भी स्टार आएं, असली रॉकस्टार तो एक ही है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख