dharma sangrah
✕

अब अजय देवगन करेंगे बायोपिक, क्रिकेट, हॉकी के बाद अब फुटबॉल की दास्तां

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (16:43 IST)
बॉलीवुड में बायोपिक्स का दौर लगातार चले जा रहा है। हाल ही में सूरमा रिलीज़ हुई और फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कमाल किया। राजकुमार हिरानी फिल्म 'संजू' लेकर आए। अक्षय कुमार भी फिल्म 'गोल्ड' के साथ बड़े परदे पर जलवा बिखेरेंगे। अब खबर है कि जल्द ही अजय देवगन भी एक बायोपिक में नज़र आने वाले हैं और खास बात यह है कि यह बायोपिक भी एक स्पोर्ट्स फिल्म होगी। 
 
हॉकी, क्रिकेट के बाद अब बॉलीवुड में फुटबॉल को लेकर फिल्म बनने वाली है। फिलहाल हर कोई फुटबॉल के लिए दीवाना हो रहा है और दर्शकों को यह जानकर अच्छा लगेगा कि जल्द ही बॉलीवुड में भी फुटबॉल पर आधारित एक फिल्म बनने वाली है। बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि भारत को फुटबॉल टीम के लिए 'एशिया का ब्राजील' कहा जाता था। भारतीय टीम ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 1962 के एशियाई खेलों में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड हासिल किया था। 
 
भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी सैयद अब्दुल रहीम पर जल्द ही एक फीचर फिल्म बनने वाली है। इसमें लीड किरदार निभाएंगे अजय देवगन। फिल्म को प्रोड्युस करेंगे ज़ी स्टूडियो, बोनी कपूर, आकाश चावला और जॉय सेनगुप्ता। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। वहीं फिल्म को निर्देशित करने का जिम्मा उठाया है अमित शर्मा ने। स्क्रीनप्ले लिखा है साइवान क्वाड्रोस ने और रितेश शाह फिल्म के डायलॉग्स पर काम कर रहे हैं। 

 
फिल्म के बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि भारत में फुटबॉल का बहुत क्रेज़ है और फिर भी हमारी टीम को महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में नहीं भेजा जा रहा है। जब फिल्म के मेकर्स आकाश चावला और जॉय सेनगुप्ता ने मुझे सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी सुनाई, तो मुझे आश्चर्य हुआ कि बहुत से लोग इस शानदार हीरो और उस महान टीम की उपलब्धियों को जानते नहीं। 
 
बोनी ने आगे कहा कि अजय जैसे एक्टर इस कैरेक्टर का रोल प्ले करने के लिए सबसे बेस्ट हैं। हमें उम्मीद है कि फिल्म लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी और जल्द ही भारत की टीम विश्व कप में खेलेगी। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख