Hanuman Chalisa
✕

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को नोटिस भेज मांगा जवाब, केआरके ने दायर की थी याचिका

Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (16:43 IST)
कमाल राशिद खान अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं। केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेते रहते हैं। बीते दिनों केआरके ने सलमान खान, मीका सिंह और कंगना रनौट और शाहरुख खान जैसे सितारों पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा था। 

 
सलमान खान ने केआरके के खिलाफ अपनी छवि धुमिल करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का केस भी दर्ज करवाया था। सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में कोर्ट ने कुछ महीने पहले अंतरिम आदेश पारित किया था। कोर्ट ने केआरके को सलमान खान के खिलाफ कोई वक्तव्य, वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया था। 
 
सलमान खान की इस याचिका के खिलाफ केआरके बॉम्बे हाईकोर्ट गए थे। कमाल खान ने अपनी याचिका में कहा था कि एक दर्शक को किसी फिल्म या उसके पात्रों के बारे में टिप्पणी करने से रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि निचली अदालत को इस तरह का व्यापक आदेश नहीं देने चाहिए। अदालत उन्हें सलमान खान के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने से रोक सकती है, लेकिन उनकी फिल्मों की निष्पक्ष आलोचना पर रोक नहीं लगा सकती है।
 
वहीं अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी कर केआरके की याचिका पर जवाब मांगा है। जस्टिस एएस गड़करी की बेंच ने सलमान खान, उनकी प्रोडक्शन कंपनी और कई सोशल मीडिया इंटरमिडिएट्रीज को नोटिस भेजा है, जिसके जरिए उनसे केआरके की याचिका पर जवाब मांगा है।
 
बता दें, केआरके ने सलमान खान को काफी खरी खोटी सुनाई थी और उनकी फिल्म 'राधे' का निगेटिव रिव्यू भी किया था। केआरके ने सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का केस कर दिया था। 
 
कोर्ट से ‍मिले आदेश के बाद केआरके ने सलमान के खिलाफ पोस्ट की गई सारी वीडियो डिलीट कर दी थी। इसके बाद उन्होंने मीका से पंगा लिया और केआरके को यह भारी पड़ गया। मीका ने केआरके पर जमकर‍ निशाना साधा था।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख