sundarkand
✕

हेट स्टोरी 4 में उर्वशी रौटेला के साथ ये करेंगे रोमांस

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (12:03 IST)
हेट स्टोरी सीरिज़ में टीवी कलाकारों को मौका दिया जाता रहा है। हेट स्टोरी 2 में जहां जय भानुशाली नजर आए थे तो हेट स्टोरी 3 में करण सिंह ग्रोवर को अवसर मिला। अब हेट स्टोरी 4 के जरिये एक और टीवी कलाकार फिल्मों में बतौर हीरो के रूप में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। टीवी के लोकप्रिय चेहरे करण वाही अब हेट स्टोरी 4 में दिखेंगे। वे खूबसूरत उर्वशी रौटेला के साथ इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। करण को हाल ही में टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में देखा गया था। 
 
उर्वशी ने ना के बाद कहा हां 
उर्वशी ने पहले हेट स्टोरी 4 का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था क्योंकि इस सीरिज की फिल्मों में हीरोइन को काफी बोल्ड सीन और एक्सपोज करना पड़ता है, लेकिन बाद में वे मान गईं। 'काबिल' में एक गाना कर लोकप्रियता हासिल करने वाली उर्वशी को उम्मीद थी कि बड़े बैनर्स की फिल्में उन्हें मिलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आखिरकार वे हेट स्टोरी 4 करने के लिए तैयार हो गईं। 


 
हेट स्टोरी की पहचान बोल्ड कंटेंट 
हेट स्टोरी सीरिज की फिल्में बोल्ड कंटेंट, हॉट सीन और हार्ड हिटिंग डॉयलॉग्स के लिए जानी जाती हैं। इनका एक निश्चित दर्शक वर्ग है। 2012 में हेट स्टोरी आई थी। इसके बाद 2014 में हेट स्टोरी 2 और 2015 में हेट स्टोरी 3 रिलीज हुईं। हेट स्टोरी को टी-सीरिज़ द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है और इसे विशाल पंड्या निर्देशित करेंगे। 

Show comments

इंटरनेशनल कॉफी डे: किसी को ब्लैक तो किसी को आईस्ड अमेरिकानो, जानिए सितारों की पसंदीदा कॉफी

नुसरत भरूचा बाली में हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन, माही विज-उदिति सिंह और यंग डीएसए ने लिया बड़ा फैसला

October 2026 Movie Release: थ्रिलर, एक्शन और हॉरर से भरपूर होगा अक्टूबर, रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में

राइज एंड फॉल 2: 'गोल्ड डिगर' कहने पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, शहज़ाद पूनावाला को दी थप्पड़ मारने की चेतावनी!

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख