dharma sangrah
✕

जीजा आनंद आहुजा को डरा रहे हैं भाई हर्षवर्धन कपूर, देखिए क्या लिखा

Updated: बुधवार, 9 मई 2018 (16:33 IST)
एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी हो गई है और बॉलीवुड को उनका नया लविंग कपल मिल गया है। सोनम कपूर अब सोनम कपूर आहुजा बन गई हैं। मिस्टर एंड मिसेस आहुजा ने अपने शादी के सभी प्रोग्राम्स बहुत एंजॉय किए। यह बॉलीवुड में इस वर्ष की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। 
 
फंक्शंस में पहले मेहंदी, फिर शादी और इसके बाद रिसेप्शन रखा गया था। इसमें परिवार और दोस्तों के अलावा पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। मेहंदी के बाद सोनम के चाचा संजय कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें वे सोनम की शादी की खुशियां मना रहे थे। इसके बाद सोनम के भाई हर्षवर्धन कपूर ने भी तीनों भाई-बहनों का एक पिक्चर पोस्ट किया था जिसमें तीनों बहुत ही प्यारे लग रहे थे। 
 
एक बार फिर हर्षवर्धन ने एक पिक्चर पोस्ट किया है जिसमें वे इमोशनल हो रहे हैं। उन्होंने मिस्टर एंड मिसेस आहुजा के साथ एक पिक्चर पोस्ट किया। हर्ष ने इस पर कैप्शन लिखा अलर्ट - सीनियर सोनम कपूर.. तुम्हारी तरह कोई नहीं हो सकता और किसी के पास तुम्हारे जितना बड़ा दिल नहीं हो सकता। आनंद आहुजा तुम बहुत लकी हो लेकिन याद रखना कि मैं पहले था। आप दोनों को ज़िन्दगी भर की खुशियां और प्यार  मिले। 
 
 
सोनम की शादी कपूर परिवार में पहली शादी थी। इसके पहले यहां करीब 30 वर्ष पहले शहनाई बजी थी। इसलिए घर का हर सदस्य ईमोशनल हो रहा था। हर्ष ने यह मैसेज अपने जीजा को दिया और बता रहे हैं कि भाई होने के नाते हर्ष प्रोटेक्टिव हैं। हर्ष की इस पिक्चर में तीनों मुस्कुरा रहे थे। यह पिक्चर शादी के बाद का है। सोनम ने शादी के बाद अपना लहंगा बदल कर पेस्टल कलर का सिम्पल लहंगा पहना हुआ था। 

ALSO READ: शुरू से आखिर तक : जानिए क्या-क्या हुआ सोनम कपूर-आनंद की रिसेप्शन पार्टी में
 
इसके बाद शाम को ग्रांड रिसेप्शन और संगीत फंक्शन हुआ। इसमें बॉलीवुड के एकई हस्तियों ने शामिल होकर सेलीब्रेसह्न में एंजॉय किया। इनमें सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, मिका सिंह, जैकलीन फर्नांडीज़, कंगना रानौट, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट. करीना कपूर खान, सैफ अली  खान, करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित, अथिया शेट्टी, वरुण धवन, स्वरा भास्कर, करण जौहर, रानी मुखर्जी जैसे कई सेलीब्रिटीज़ मौजुद थे। 
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख