Daily Horoscope
✕

घुड़सवारी के मज़े ले रही हैं कृति सेनन

Updated: बुधवार, 9 मई 2018 (16:28 IST)
पानीपत की तैयारी लगातार चल रही हैं। जी नहीं, पानीपत की लड़ाई की तैयारी नहीं, बल्कि पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' की तैयारियां ज़ोरो-शोरो से चल रही है। लंबे समय से निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी इस फिल्म के लिए काम कर रहे थे। अब इसकी शुरुआत हो चुकी है। 
 
फिल्म में अर्जुन कपूर और संजय दत्त के अलावा एक्ट्रेस कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। अर्जुन फिलहाल अपनी बहन सोनम कपूर की शादी में व्यस्त हैं। साथ ही वे दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी लगे हुए हैं। फिलहाल कृति फिल्म की तैयारी कर रही हैं। वे इस पीरियड ड्रामा के लिए घुड़सवारी भी  सीख रही हैं। 
 
कृति ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पिक्चर शेयर कर बताया कि वे घुड़सवारी सीख रही हैं और वो भी पानीपत के लिए। कृति ने घोड़े के साथ अपनी एक पिक्चर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि इस ब्युटी के साथ वापस आने पर अच्छा लग रहा है। हॉर्स राइडिंग सेशन सुरेश सर और एमेच्योर राइडर्स क्लब के साथ शुरू किया। इस बार 'पानीपत' के लिए। 
 
 
इस पिक्चर में कृति बहुत क्युट लग रही हैं। इसके पहले भी कृति फिल्म 'राब्ता' के लिए घुड़सवारी सीख चुकी हैं। इसलिए यह उनकी ट्रेनिंग नहीं बल्कि सिर्फ एक सेशन होगा। कृति ने पहले एक इंटरव्यु में बताया था कि वे एक्टर बनने के लिए काफी चीज़ें सीख रही हैं जिसमें स्विमिंग, घुड़सवारी और चॉकलेट मेकिंग भी शामिल है। 
 
आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित और सुनीता गोवारिकर द्वारा निर्मित फिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर 2019 तक रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई की कहानी बताएगी। 

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

करोड़ों कमाने वाली अदा शर्मा के घर में नहीं है बेड, बताया क्यों पसंद है जमीन पर सोना?

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

'किस का किस्सा' में अपनी रियल लाइफ पार्टनर वंदना जोशी के साथ दिखेंगे प्रियंशु पैनयुली, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख