Hanuman Chalisa
✕

66 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं मुकेश खन्ना, बताई थी शादी नहीं करने की वजह

Updated: रविवार, 23 जून 2024 (10:43 IST)
Mukesh Khanna Birthday: बॉलीवुड और छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' बनकर बच्चे से बूढ़े तक हर वर्ग के दर्शकों के मन में खास जगह बनाई है। मुकेश खन्ना 23 जून को अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह अपने करियर की अलावा वह अपनी निजी जिंदगी और शादी को लेकर भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं।
 
66 साल की उम्र में भी मुकेश खन्ना अनमैरिड हैं। हमेशा से ही उनके फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की? मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में इसकी वजह भी बताई थी। मुकेश खन्ना ने कहा था, शादी उनकी होती है जिनकी किस्मत में लिखी होती है। मेरे बोलने की आदत की वजह से बहुत विवाद हुए हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

मुकेश खन्ना ने कहा था कि एक जमाने में पत्रकारों का पसंदीदा सवाल हुआ करता था- मुकेश खन्ना ने शादी की है या नहीं? इंटरव्यू के आखिर में सभी पूछते थे कि सर आप शादी कब करेंगे? कुछ लोग कहते थे कि मैंने शादी इसलिए नहीं की क्योंकि मैंने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।
 
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, मैं भीष्म पितामह के आदर्शों को मानता हूं, उनकी इज्जत करता हूं। लेकिन मैं इतना महान नहीं हूं कि भीष्म पितामह जैसा बन सकूं। मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं। मैंने शादी न करने की प्रतिज्ञा नहीं ली, लेकिन मैं मानता हूं कि शादी आपकी किस्मत में ही लिखी होती है। शादी में दो आत्माएं मिलती हैं, जो ऊपरवाला लिखकर भेजता है। इसमें दो लोगों के भाग्य मिलते हैं।
 
मेरी शादी होना होगी तो हो जाएगी। अब तो मेरे लिए कोई लड़की पैदा होने वाली नहीं है। शादी मेरा निजी मामला है। मेरी कोई पत्नी नहीं है, इसलिए अब मेरी शादी का कॉन्ट्रोवर्सी को यहीं खत्म करते हैं। 
 
बता दें कि मुकेश खन्ना हमेशा से इंडस्ट्री में अपने बेबाक बयानों के कारण जाने जाते हैं। अक्सर वह किसी न किसी वजह से सितारों की फटकार लगाते दिखते हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख