Daily Horoscope
✕

Happy Birthday : इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं सायरा बानो

Updated: मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (11:28 IST)
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो 23 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। सायरा बानो 60 और 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। सायरा का जन्म 1944 को मसूरी में हुआ था। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत कर दी थी। 
 
सायरा बानो ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सायरा बानो ने दिलीप कुमार से 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी। जब सायरा की शादी हुई तब उनकी उम्र 22 साल और दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी। शादी के बाद दोनों ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। लेकिन 7 जुलाई 2021 को बॉलीवुड की यह सबसे कामयाब और खूबसूरत जोड़ी तब टूट गई जब दिलीप कुमार का निधन हो गया। 

 
क्या आपको पता है दिलीप कुमार के गुजर जाने के बाद सायरा कितने करोड़ रुपए की मालकिन हैं। सेलिब्रिटी नेट वर्थ की रिपोर्ट के अनुसार दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी कुल संपत्ति लगभग 627 करोड़ रुपए आंकी गई है। सायरा बानो और दिलीप कुमार मुंबई स्थित जिस आलीशान बंगले में रहते थे उसकी कीमत लगभग 350 करोड़ रुपए बताई जाती है। ये बंगला मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल्स में स्थित है।  
 
बता दें कि सायरा बानो ने महज 16 साल की उम्र में जंगली फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वह आई मिलन की बेला, ब्लफमास्टर, पड़ोसन, पूरब-पश्चिम, झुक गया आसमान और आखिरी दांव जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। खबरों के अनुसार सायरा बानो साल 1963-1969 में तीसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं।
 

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख