Daily Horoscope
✕

6 साल की उम्र में इमरान खान ने किया था जूही चावला को प्रपोज, जानिए एक्टर से जुड़ी खास बातें

इमरान खान को आखिरी बार साल 2015 में फिल्म 'कट्टी बट्टी' मे देखा गया था

Updated: शनिवार, 13 जनवरी 2024 (10:31 IST)
  • इमरान के पापा बंगाली और उनकी मां मुस्लिम हैं 
  • इमरान खान के पास यूएस की नागरिकता है 
  • आमिर खान और मंसूर खान के भांजे हैं इमरान
imran khan birthday: क्यूट लुक्स और प्यारी एक्टिंग से लड़कियों को अपना दीवाना बनाने वाले एक्टर इमरान खान का 13 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इमरान खान को आखिरी बार साल 2015 में फिल्म 'कट्टी बट्टी' मे देखा गया था, इसके बाद से वह पर्दे से गायब हैं। आइए इमरान खान के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास रोचक बातें- 

1) इमरान खान के पापा अनिल पाल बंगाली हैं और उनकी मां नुसरत खान मुस्लिम। इमरान जब 2 साल के थे तभी उनके पैरेंट्स ने तलाक ले लिया था, इसलिए उनकी मां उन्हें इंडिया ले आईं और इमरान अपना सरनेम 'खान' ही लगाते हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Imran Khan (@imrankhan)

2) इमरान इंडियन सिटीज़न नहीं बल्कि यूएस सिटीज़न हैं। 
 
3) 6 साल की उम्र में ही इमरान खान ने एक्ट्रेस जुही चावला को प्रपोज़ कर दिया था और उन्हें रिंग भी पहनाई थी। 
 
4) बतौर हीरो इमरान की बॉलीवुड डेब्यु फिल्म 'जाने तू या जाने ना' है जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यु का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। 
 
5) जाने तू या जाने ना के पहले उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' और जो जीता वही सिकंदर' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में आमिर के बचपन का किरदार निभाया था। 

ALSO READ: Movie Review - मैरी क्रिसमस मूवी रिव्यू: रात संगीन, सुबह रंगीन | Merry Christmas review in Hindi
 
6) आमिर खान और डायरेक्टर मंसूर खान के इमरान भांजे हैं। इसके अलावा वे प्रसिद्ध डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नासिर हुसैन के नातिन हैं। 
 
7) इमरान को कारों का बहुत शौक है। उनके कलेक्शन में बीएमडब्ल्यु, फॉक्सवेगन, पोर्श, फरारी जैसी कारें शामिल हैं। 
 
8) इमरान ने उनकी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक से शादी रचाई थी। आमिर खान के पाली हिल्स स्थित घर में उनकी शादी 10 जनवरी 2011 को हुई थी। 
 
9) इमरान एक ट्रेंड बार अटैंडर भी हैं। 
 
10) इमरान ने अपनी एक्टिंग स्किल्स न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी एट युनिवर्सल स्टुडियोज़, लॉस एंजिल्स में सीखी। 
ALSO READ: Raid 2 में हुई रितेश देशमुख की एंट्री, विलेन बनकर अजय देवगन से लेंगे टक्कर
 
11) इमरान किसी तरह का नशा नहीं करते। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की थी कि अगर कोई व्यक्ति 21 पर वोट करने के लिए योग्य है, तो उसे उसी उम्र में ही शराब पीने की अनुमति दी जानी चाहिए। 
 
12) इमरान खान बहुत आलसी हैं। उन्हें एक्सरसाइज़ या योगा करना नहीं पसंद। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख