Daily Horoscope
✕

'गुलाबो सिताबो' फेम फारुख जफर का 88 साल की उम्र में निधन

Updated: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (10:53 IST)
बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार फारुख जफर का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। फारुख जफर आखिरी बार फिल्म गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन की पत्नी फातिमा बेगम की भूमिका में नजर आई थीं।

 
खबरों के अनुसार फारुख जफर को कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने, सांस लेने में दिक्कत होने और सर्दी-जुकाम व जकड़न होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फारुख जफर के पति एक स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार थे।

ALSO READ: जानिए अपने सौतेले बेटों सनी और बॉबी देओल संग कैसा है हेमा मालिनी का रिश्ता
 
फारुख जफर के निधन की खबर उनके पोते शाज अहमद ने ट्विटर के जरिए साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरी दादी और स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी पूर्व एमएलसी वरिष्ठ अभिनेत्री फारुख जफर का आज शाम 7 बजे लखनऊ में निधन हो गया।'
 
फारुख जफर का जन्म 1933 में जौनपुर के जमींदार परिवार में हुआ था। फारुख जफर ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया और जल्द ही ऑल इंडिया रेडियो में नौकरी कर ली। फारुख जफर का नाम उन लोगों में शुमार है जो आकाशवाणी लखनऊ में पहली महिला आवाज़ों में एक थीं।
 
फारुख जफर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1981 में आई फिल्म उमराव जान से की थी। इस फिल्म में उन्होंने रेखा की मां की भूमिका निभाई थी। उसके बाद 2004 में उन्होंने दूसरी फिल्म स्वदेश में काम किया। वह पीपली लाइव, चक्रव्यूह, सुल्तान और तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों में नजर आईं। 
 

Show comments

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

गजब रात रिव्यू: भ्रष्ट सिस्टम, साजिश और दिल्ली की एक रात का रहस्य, कितना असर छोड़ती है मनोज बाजपेयी की फिल्म?

कृति सेनन की चोली पर मचा था बवाल, करीना कपूर के शो में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

'रिश्ता खत्म करने का फैसला उनका था', इमरान खान से तलाक पर पहली बार खुलकर बोलीं अवंतिका मलिक

रजनीकांत की 'जेलर 2' का गदर, 'सुल्तान' और 'सलार' को छोड़ा पीछे, दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख