• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Govinda, Aa Gaya Hero, Gay
Written By

गोविंदा निभाएंगे ऐसा किरदार...पहली बार

गोविंदा
गोविंदा मान ही नहीं रहे हैं कि बतौर हीरो उनका करियर खत्म हो गया है। उनके प्रयास जारी है, लेकिन लगातार असफलताएं मिल रही हैं। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म 'आ गया हीरो' प्रदर्शित हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। बड़ी मुश्किल से इसे कुछ सिनेमाघर मिले थे, लेकिन फिल्म देखने बहुत कम दर्शक पहुंचे। 
 
गोविंदा ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनकी दोहरी भूमिकाएं होंगी। हीरो भी वही हैं और विलेन भी। ट्विस्ट यह है कि विलेन गे होगा। अपने करियर में गे का किरदार गोविंदा संभवत: पहली बार निभाएंगे। 
 
फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसे सत्येन्द्र राज निर्देशित कर रहे हैं जो 'आ गया हीरो' में क्रिएटिव डायरेक्टर थे। सरवन शर्मा और जयंत घोष फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और वर्ष के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है।