Daily Horoscope
✕

गोविंदा की फिल्म चारों खाने चित... 17 करोड़ का नुकसान!

Updated: सोमवार, 20 मार्च 2017 (13:49 IST)
लंबे समय से रिलीज की बाट जोह रही गोविंदा की फिल्म 'आ गया हीरो' 17 मार्च को प्रदर्शित हुई, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढंग की ओपनिंग भी नहीं ले सकी। एक जमाना था जब गोविंदा के नाम पर टिकट खिड़की के आगे भीड़ जमा हो जाती थी, लेकिन 'आ गया हीरो' के दौरान टिकट खिड़की सूनी रही। फिल्म देखने इतने कम लोग आए कि दूसरे दिन से ही शो की संख्या कम कर दी गई और यह मान लिया गया कि फिल्म फ्लॉप हो गई है। 


 
लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फिल्म से 17 करोड़ रुपये का घाटा होगा। यह फिल्म इशारा करती है कि हीरो के रूप में गोविंदा का करियर खत्म हो गया है। वैसे यह बात तो बहुत पहले ही सिद्ध हो गई थी, लेकिन गोविंदा मान नहीं रहे थे। 
 
गोविंदा बेहतरीन अभिनेता हैं, इस बात पर कोई दो राय नहीं है। हास्य भूमिकाओं में तो उनका अभिनय और निखर जाता है। जरूरत है कि गोविंदा कैरेक्टर रोल में खुद को ढाले। दो-तीन प्रयास वे कर चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। बावजूद इसके गोविंदा कैरेक्टर रोल निभाना चाहें तो उन्हें काम मिल सकता है। जरूरी है कि वे हीरो बनने की जिद छोड़े। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख