dharma sangrah
✕

अब ‘टर्मिनेटर’ श्रृंखला की और फिल्में नहीं बनेंगी

Updated: सोमवार, 20 मार्च 2017 (13:07 IST)
‘टर्मिनेटर’ श्रृंखला की अब और फिल्मों का निर्माण नहीं किया जाएगा। ‘न्यू यॉर्क डेली न्यूज’ के अनुसार टर्मिनेटर श्रृंखला की फिल्में बनाने वाले पैरामाउंड स्टूडियो ने अब इस श्रृंखला की और फिल्में नहीं बनाने का निर्णय लिया है। इस फिल्म का शीर्षक  किरदार अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने निभाया था।
 
एक सूत्र ने बताया, ‘‘अब स्टूडियो ने इस श्रृंखला की फिल्मों का निर्माण बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि कलाकारों को लंबे समय तक स्टूडियो के साथ काम करने की पेशकश दी गई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।’’ 
 
ऐसा कहा जा रहा है कि कोई अन्य कंपनी इस फिल्म की फ्रेंचाइजी से जुड़े अधिकार खरीद सकती है, लेकिन अर्नाल्ड इस साल 70 साल के हो जाएंगे, जिससे इसकी संभावना भी कम हो जाती है।
 
सूत्र ने बताया, ‘‘इस श्रृंखला की फिल्म बनाने के लिए एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता कंपनी की जरूरत होगी और 70 साल की उम्र पर पहुंच चुके अर्नाल्ड के लिए फिर से इस किरदार को निभाना आसान नहीं होगा।’’ 
 
इस श्रृंखला की आखिरी फिल्म ‘टर्मिनेटर जेनेसिस’ 2015 में रिलीज हुई थी।(भाषा)
Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख