• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Golmaal 4, Ajay Devgn, First Look Golmaal Again
Written By

फर्स्ट लुक... गोलमाल 4 की स्टारकास्ट का

गोलमाल 4
अजय देवगन और रोहित शेट्टी फिर साथ काम कर रहे हैं और अपनी लोकप्रिय गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म को आगे बढ़ा रहे हैं। गोलमाल 4 की स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक जारी हुआ है, जिसमें अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपदे, निर्देशक रोहित शेट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। 

पहले फिल्म में करीना कपूर हीरोइन के रूप में चुनी गई थी, लेकिन मां बनने के बाद उन्होंने ब्रेक ले लिया। उनकी जगह परिणीति ने ली है। तब्बू को भी फिल्म से जोड़ा गया है। रोहित शेट्टी का जन्मदिन (14 मार्च) भी है इसलिए इसी दिन को चुना गया। अजय देवगन ने स्टार कास्ट का फोटो पोस्ट करते हुए रोहित को जन्मदिन की बधाई दी। फिल्म के इस वर्ष अक्टूबर में रिलीज होने की संभावना है। 
ये भी पढ़ें
देखिए, श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का फर्स्ट लुक पोस्टर