ramcharitmanas
✕

गौहर खान और जैद दरबार के घर फिर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया दूसरे बेटे को जन्म

Updated: बुधवार, 3 सितम्बर 2025 (15:31 IST)
एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार के घर एक बार फिर किलकारियां गूंज गई है। गौहर खान 42 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। कपल ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। गौहर और जैद ने एक सितंबर को अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर ये गुड न्यूज फैंस को दी है।
 
गौहर और जैद ने पोस्ट किया, बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम। हमारा जेहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नन्हे भाई के साथ अपनी छोटी सी दुनिया को साझा करके बेहद खुश है। हमारे परिवार के लिए आप सबके प्यार और दुआओं की कामना करते हैं। प्यार और आभार सहित - गौहर और जैद। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

गौहर और जैद ने अप्रैल में दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस संग शेयर की थी। दोनों ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में गौहर और जेद डांस करते और थिरकते नजर आ रहे थे। कपल ने लिखा था, 'बिस्मिल्लाह!! आपकी प्रार्थनाओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को इशारो पर नचाओ।'
 
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को मुंबई में अपने परिवार की मौजूदगी में निकाह किया था। कपल ने 10 मई 2023 को अपने पहले बच्चे जेहान का स्वागत किया था। पहले बेटे जेहान के जन्म से पहले गौहर ने मिसकैरेज का दर्द भी झेला था। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख