dharma sangrah
✕

सनी देओल को लेकर गदर 2 शुरू करेंगे अनिल शर्मा!

सनी देओल को लेकर अनिल शर्मा गदर 2 बनाने की प्लानिंग बना रहे हैं।

Updated: शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (12:51 IST)
सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' वर्ष 2001 में रिलीज हुई थी जिसे अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था। अनिल और देओल परिवार के आपसी रिश्ते बहुत मजबूत हैं। धर्मेन्द्र को लेकर हुकूमत, ऐलान-ए-जंग, फरिश्ते जैसी फिल्म अनिल बना चुके हैं। वहीं देओल फैमिली को लेकर 'अपने' भी डायरेक्ट कर चुके हैं और अब इसका सीक्वल भी शुरू करने जा रहे हैं। 
 
इसी बीच खबर आई है कि गदर का भी सीक्वल बनाने की प्लानिंग हो रही है। गदर बीस साल पहले रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। टिकट बिकने की बात करे तो पिछले 20 सालों में किसी भी फिल्म के इतने टिकट नहीं बिके हैं जितने गदर के बिके थे। पीके, बाहुबली जैसी फिल्में भी इससे पीछे खड़ी नजर आती हैं। 
 
गदर 2 में अनिल का बेटा भी 
गदर 2 में सनी देओल तो होंगे ही, साथ में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी होंगे जो गदर में सनी देओल के बेटे के रूप में नजर आए थे। उत्कर्ष ने बतौर हीरो बॉलीवुड में 'जीनियस' फिल्म से शुरुआत की थी और यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। अनिल अपने बेटे को एक और मौका देना चाहते हैं और गदर 2 से बढ़िया और क्या हो सकता है। 
 
स्क्रिप्ट हो चुकी है फाइनल 
अनिल ने अभी तक इस बात की पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि गदर 2 की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। अनिल हमेशा कहते आए हैं कि जब भी उन्हें अच्छी कहानी मिलेगी वे गदर का सीक्वल बनाने से नहीं चूकेंगे। गदर 2 के अन्य कलाकारों का चयन स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद ही होगा। 
 
कहा तो ये भी जा रहा है कि 'अपने 2' के पहले अनिल 'गदर 2' भी शुरू कर सकते हैं। अपने 2 की शूटिंग महीनों पहले शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन कोरोना के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाई है। अपने 2 में धर्मेन्द्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल लीड रोल में हैं। 

Show comments

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख