sawan somwar

गदर 2 तोड़ा पठान का रिकॉर्ड

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2023 (13:06 IST)
गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जो गदर मचाया है, ऐसा रिलीज के पहले कोई सोच भी नहीं सकता था। सनी देओल को तारा सिंह के रूप में जो प्यार मिला है वो काबिल-ए-तारीफ है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, मेट्रो सिटीज़ से लेकर गांवों तक और मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक, फिल्म ने धमाल मचा रखा है। फिल्म दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है, लेकिन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का धमाका जारी है। 
 
गदर 2 ने दूसरे वीकेंड में 90.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह किसी भी हिंदी फिल्म का दूसरे सप्ताह में सर्वाधिक कलेक्शन है। इसके पहले शाहरुख खान की पठान ने 63.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और एक बड़े मार्जिन के साथ सनी देओल की गदर 2 ने पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
 
गदर 2 ने दस दिनों में 375.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। एक-दो दिन में यह मूवी 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म 'पठान' है जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग सवा पांच सौ करोड़ रुपये है। कहने वाले कह रहे हैं कि पठान का यह रिकॉर्ड अब खतरे में है। सनी की फिल्म शाहरुख की फिल्म से आगे निकल सकती है। 
 
सनी देओल का करियर एक बार फिर चमक उठा है। 66 साल के सनी को लेकर जल्दी ही कई फिल्में अनाउंस होने वाली हैं। इंतजार कीजिए। 
 
दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' भी गदर 2 का अच्छा मुकाबला कर रही है। गदर 2 की सुनामी लहर में अक्षय की फिल्म टिकी रही। फिल्म ने 10 दिनों में 113.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
इन दोनों फिल्मों के कारण महीनों बाद ऐसी भीड़ सिनेमाघर में नजर आई है। 

Show comments

फैमिली ड्रामा छोड़ अब भक्ति के रंग में रंगे करण जौहर, 'राधा कृष्ण' की अमर कहानी पर बनाएंगे भव्य पौराणिक फिल्म!

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट, पूरी हुई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म की शूटिंग

'द रेवोल्यूशनरीज' का नया गाना 'माहिया' रिलीज, रोहित सराफ-प्रतिभा रांटा की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

The Traitors Season 2 Winner: धोखे और दिमाग के खेल में 'ट्रेटर्स' की फतह, क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना बनीं विजेता, मिली इतनी प्राइज मनी

‘मिर्जापुर द मूवी’ रिव्यू: गद्दी की जंग में फिर लौटा वही देसी स्वैग

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख