dharma sangrah
✕

'फुकरे रिटर्न्स' ट्रेलर : चार फुकरों का पागलपन और भोली पंजाबन का कहर, अब आएगा मज़ा

Updated: सोमवार, 13 नवंबर 2017 (19:25 IST)
जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' का सोमवार 13 नवम्बर को ट्रेलर जारी हो गया। 15 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का लोगों में बहुत क्रेज़ है। शानदार ह्यूमर, धमाकेदार स्टोरी, कमाल के डायलॉग्स के साथ फिल्म के सभी कैरेक्टर हंस-हंस के लोटपोट हो जाने को मजबूर कर देते हैं। भोली पंजाबन जितना बुरा करती है, चूचा के मन में उसके लिए प्यार बढ़ता जाता है। कही चुचा को सांप कांट रहा है, कही भोली पंजाबन बम लगा रही है। इस ट्रेलर की सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसे पिछली फिल्म 'फुकरे' के साथ जोड़ा गया है। 
 
करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर में जफर, चूचा, हन्नी और लाली के पागलपन और भोली पंजाबन का कहर दर्शकों को मज़ेदार लग रहा है। पिछली बार 'फुकरे' में इन चारों की चौकड़ी ने कई लोगों को चुना लगाकर खुद को और भोली पंजाबन को फंसाया था। इस बार की कहानी में भी ज़्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन इस बार ये चारों बड़े लेवल पर घोटाला करने वाले हैं। जेल से छुटी भोली पंजाबन यानी रिचा चड्ढा फिर इन चारों को नचाती नज़र आएंगी। 
 
चुचा यानी वरुण शर्मा सपनों से कहीं आगे बढ़कर अब भविष्य देखने लगा है। हन्नी यानी पुलकित सम्राट अपने घोटालों के साथ अपनी प्रेम कहानी भी आगे बढ़ा रहा है। ज़फर यानी अली फज़ल अब भी इन चारों में सबसे समझदार है। लाली यानी मनोजत सिंह की कॉमेडी शानदार है। इनके साथ पंकज त्रिपाठी, विशाका सिंह और प्रिया आनंद भी लीड रोल में हैं। फिल्म में सभी ने अपने किरदारों को बखुबी निभाया है। इसके पहले फिल्म का टीज़र जारी हुआ था जिसे भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।  
 
2013 में आई 'फुकरे' की इस सीक्‍वेल से दर्शकों को बहुत उम्मीद थी और इसका ट्रेलर आने के बाद लगता है यह पहले से भी ज़्यादा हिट होगी। फिल्म की कहानी विपुल विग ने लिखी है, मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है और फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं।

फोटो : टि्वटर

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख