biodatamaker
✕

गौहर खान के खिलाफ बीएमसी ने दर्ज करवाई शिकायत, कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का लगा आरोप

Updated: सोमवार, 15 मार्च 2021 (14:46 IST)
एक्ट्रेस गौहर खान के खिलाफ बीएमसी ने कोरोना की गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज करवाई है। बीएमसी के मुताबिक, गौहर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, बावजूद इसके उन्होंने सहयोग नहीं किया और लापरवाही दिखाई।

 
गौहर खान के पास कोरोना टेस्ट की दो अलग-अलग रिपोर्ट मिली हैं। एक रिपोर्ट 11 मार्च को मुंबई में किए गए कोविड टेस्ट की है जो पॉजिटिव है तो दूसरी रिपोर्ट दिल्ली की है, जो नेगेटिव आई है। 11 तारीख को कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी गौहर 12 मार्च को दिल्ली में करवाए कोविड-19 टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाकर बाहर घूमती नजर आईं।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
 
सवाल यह है कि मुंबई की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव होकर भी क्या गौहर खान ने मुंबई से दिल्ली का सफर किया? या फिर दिल्ली की कोविड-19 टेस्ट की झूठी नेगेटिव रिपोर्ट दिखाई? फिलहाल इसकी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि गौहर खान कोरोना पॉजिटिव होकर भी मुंबई के ओशिवारा इलाके में बाहर घूम रही थीं और इस बारे में स्थानीय लोगों ने शिकायत भी की थी। 
 
वहीं बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि जब स्टाफ गौहर के घर पर क्वारंटीन स्टैंप लगाने के लिए गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इतना ही नहीं गौहर ने किसी फोन कॉल या मेसेज का भी जवाब नहीं दिया।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख