Dhanteras
✕

इस सप्ताह 7 फिल्में होंगी रिलीज... एक से भी उम्मीद नहीं

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2018 (17:32 IST)
2018 में अब तक एक भी सफल फिल्म बॉलीवुड को नहीं मिली है और इन दिनों सिनेमाघर सूने हैं। पिछले सप्ताह रिलीज हुईं 1921, मुक्काबाज और कालाकांडी ने निराश किया। फिल्मों के कलेक्शन बेहद कम रहे और दर्शकों के अभाव में शो रद्द होने की भी खबर है। इनसे ज्यादा दर्शक तो टाइगर जिंदा है ने चौथे सप्ताह में बटोरे, लेकिन ये फिल्म भी मल्टीप्लेक्स में सीमित शो में चल रही है। सिंगल स्क्रीन के तो हाल ही बेहाल है क्योंकि नई फिल्में बमुश्किल सप्ताह पूरा कर पाती है। 
 
19 जनवरी को भी एक-दो नहीं बल्कि पूरी सात फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। ज्यादातर ने इनमें से इक्का-दुक्का फिल्मों के नाम सुने होंगे। निर्दोष, माय बर्थडे सांग, वोदका डायरीज़, टेरर स्ट्राइक, यूनियन लीडर, बाबा रामसा पीर और हक-ए-सैलानी से बॉक्स ऑफिस पर सफलता की उम्मीद करना ज्यादती होगी। इनमें से कुछ फिल्में अच्छी जरूर हो सकती हैं, लेकिन व्यवसाय के लिहाज ये फिल्म शायद ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए। इन फिल्मों में नामी सितारे नहीं है। न ही इनका ठीक से प्रचार-प्रसार किया गया है। 
 
मल्टीप्लेक्स में सीमित शो इन फिल्मों को मिलेंगे। सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों में तो ये फिल्में रिलीज भी नहीं हो पाएंगी। कुल मिलाकर यह सप्ताह भी बॉलीवुड के लिए निराशाजनक रहेगा। डब और पुरानी फिल्मों के सहारे दिन काटने होंगे और इस तरह की फिल्में अब दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाती। 
 
25 जनवरी से ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचेगी। पैडमैन का तो रिलीज होना तय है। पद्मावत भी रिलीज होने वाली है, लेकिन कहां रिलीज होगी और कहां नहीं, इस पर संशय के बादल हैं। यदि दोनों फिल्में रिलीज होती हैं तो सिनेमाघरों का सन्नाटा टूटने वाला है। 

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख