dharma sangrah
✕

टी-सीरिज मालिक भुषण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज, लगा यौन शोषण का आरोप

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (15:40 IST)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले दिनों चले #MeToo कैंपेन तहत कई सितारों पर यौन शोषण के आरोप लगे थें। इसमें टी-सीरिज के भूषण कुमार का नाम भी सामने आया था। उस समय भूषण कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन अब वहीं उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज होने का मामला सामने आया है। 
 
हाल ही में टी-सीरीज के मालिक और फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये शिकायत एक महिला ने करवाई है। महिला ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने भूषण पर कई गंभरी आरोप लगाए हैं। आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है।
 
ALSO READ: इस वजह से सोनम कपूर नहीं चाहतीं कि मलाइका अरोरा बने उनकी भाभी!
महिला ने आरोप लगाया कि भूषण कुमार ने उन्हें नौकरी का झांसा देते हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट किया है। इस शिकायत के अलावा पीड़ित महिला ने भूषण कुमार के खिलाफ धमकी देने का भी आरोप लगाया है। बीते दिनों ही जब इस मामले में भूषण पर आरोप लगा था तो उनकी वाइफ दिव्या खोसला कुमार ने उनका सपोर्ट किया था।
 
भूषण कुमार पर बीते साल अक्टूबर में ट्विटर पर एक अज्ञात महिला ने आरोप लगाया था कि कुमार ने उनके ‘प्रोडक्शन हाउस’ की तीन फिल्मों के गीत गाने के बदले उनसे यौन संबंध बनाने को कहा था। इस मामले पर भुषण कुमार ने कहा था, ‘मैं यह जानकर चिंतित और दुखी हूं कि एक अज्ञात शख्स ने मेरा नाम ‘#MeToo’ कैंपेन में खींचा है। मेरे खिलाफ आरोप बेबुनियाद है। मेरी छवि हमेशा साफ रही है और मैं हमेशा पेशेवर रहा हूं। ट्वीट का इस्तेमाल मुझे अपमानित करने और मेरी छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है।

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख