biodatamaker
✕

फिर छलका फातिमा सना शेख का दर्द, बोलीं- बचपन में हुआ था मेरा यौन शोषण

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (14:43 IST)
पिछले दिनों मीटू अभियान के तहत कई सारे चौंकाने वाले खुलासे हुए थें। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बहुत सी महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया था। फातिमा सना शेख ने भी खुलासा किया था कि उनका भी यौन शोषण हुआ है। हालांकि इस मुद्दे पर वो बात करने से बचती रहीं। लेकिन अब इस मुद्दे पर फातिमा ने अपनी बात रखी है।


एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बताते हुए बताया, 'वो एक निजी अनुभव था। कई लोगों को ऐसा लगता है कि मीटू सिर्फ बॉलीवुड में हुआ लेकिन ऐसा नहीं है। मीटू महज फिल्म इंडस्ट्री में नहीं बल्कि हर जगह हर नौकरी में होता है। जो मेरे साथ हुआ था वो काफी पहले की बात है। 
 
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मेरे साथ 'दंगल' के वक्त कुछ हुआ या फिर उसके बाद हुआ। दरअसल उस वक्त में काफी छोटी थी। लेकिन कुछ लोगों को मेरे बयान से ऐसा लगा कि ये शायद हाल-फिलहाल का ही वाकया है। मैं क्यों इस बारे में बात नहीं कर रही हूं। लेकिन कहीं न कहीं हर महिला इससे गुजरी है और हर कोई इस बारे में सबके सामने बात नहीं करना चाहती है।
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो फातिमा जल्द ही राजकुमार राव के साथ एक ड्रामा फिल्म में काम करने जा रही हैं। फातिमा की पहली फिल्म 'दंगल' एक ब्लॉकबस्टर थी, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख