Hanuman Chalisa
✕

एक्स-वाइफ के बाद अब फरहान अख्तर को भी मिला उनका प्यार, शेयर की सेल्फी

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (16:43 IST)
एक्टर-सिंगर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर का पिछले वर्ष ही अपनी वाइफ अधुना अख्तर से तलाक हुआ है। दोनों ने 17 वर्ष साथ गुज़ारने के बाद तलाक लिया। इसके बाद खबर थी कि अधुना किसी के साथ रिलेशनशिप में आ गई हैं। वही फरहान अख्तर की लव लाइफ ने भी जोर पकड़ लिया था। फरहान अख्तर और एक्ट्रेस-सिंगर-मॉडल शिबानी दांडेकर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
 
हालांकि अब तक दोनों ने इसका खुलासा नहीं किया है। लेकिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी मिल ही जाती है। अपनी एक्साइटिंग लाइफ के अलावा दोनों एक-दूसरे से जुड़े पोस्ट भी डालते रहते हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब फरहान ने शिबानी के साथ उनकी एक क्युट पिक्चर पोस्ट की थी और कैप्शन में एक दिल का ईमोजी बना हुआ था। 
 
दोनों हाथ में हाथ डाले बहुत ही क्युट लग रहे थे और इस कैप्शन के बाद से उनकी डेटिंग की चर्चाओं ने ज़ोर पकड़ा। इसके बाद भी फरहान ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें लिखा था कि दोनों गलती से उस जगह मिल गए। हालांकि दोनों बहुत क्युट लग रहे थे। इसके बाद हाल ही में एक और पोस्ट उन्होंने शेयर की है जिसमें फरहान के दोस्तों के साथ शिबानी भी हैं। सभी दिल्ली में हैं। बता दें कि फरहान दिल्ली में फिलहाल उनकी अगली फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की तैयारी कर रहे हैं। 

 
इसके अलावा शिबानी भी फरहान के साथ पिक्चर्स पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले फरहान की एक एल्बम को भी प्रमोट किया था और लिखा था कि उन्हें फरहान पर गर्व है। साथ ही दिल का ईमोजी यहां भी था। भले ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया हो लेकिन इसे छुपा पाना उनके लिए मुश्किल ही है। 

 
इनके रिलेशनशिप को ज़्यादा वक्त नहीं हुआ है। 6 महीने से इनके प्रेम की शुरुआत हुई है जबकि दोनों 2015 में एक टीवी शो के सेट पर मिले थे। इसे लेकर शिबानी का कहना भी है कि मैं अपनी चीज़ें छुपाना पसंद नहीं करती लेकिन मुझे हर बात बता कर कहने की भी ज़रुरत नहीं। यह मैं तय करुंगी कि मुझे किसे, कब क्या और्त कितना बताना है। हम पब्लिक फिगर हैं इसलिए लोग इसके बारे में बात करें, हमें उनकी राय की परवाह नहीं है। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख