Daily Horoscope
✕

पालघर में हुई संतों की हत्या पर भड़के फरहान अख्तर, बोले- उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह...

Updated: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (14:40 IST)
मुंबई से सटे पालघर जिले में चोरी के शक में ग्रामीणों ने 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी इसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। 
 
वहीं मामले को बढ़ता देख कासा पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर अभी तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। पालघर में हुई घटना को लेकर सेलेब्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फरहान अख्तर ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। 

<

Strongly condemn the violence that took the lives of 3 people in Palghar. Mob rule should have no place in our society and I hope the murderers have been arrested and that justice is delivered swiftly.

— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) April 19, 2020 >
 
पालघर में हुई हत्या को लेकर फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, 'इस हिंसा की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिसने पालघर में 3 लोगों की हत्या की, उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्याय भी जल्द से जल्द दिया जाएगा।' 
 
फरहान अख्तर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर्स इस ट्वीट पर खूब प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि एक्टर फरहान अख्तर अपनी फिल्मों के साथ-साथ आम मुद्दों पर भी खुलकर विचार रखते हैं। 


 
वहीं, पालघर में हुई घटना की बात करें तो वारदात गुरुवार रात जिले के कासा पुलिस थाना इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक इलाके में चोरों के घूमने की अफवाह थी। रात में खानवेल मार्ग पर नासिक की तरफ से आ रही गाड़ी में 3 लोग थे। गांव वालों ने रोका और फिर चोर होने की शक में पत्थरों से हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 35 साल के सुशीलगिरी महाराज और 70 साल के चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी थे। जबकि 30 साल का निलेश तेलगड़े ड्राइवर था।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख