गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. farhan akhtar and ankita lokhande receive first dose of covid 19 vaccine
Written By
Last Modified: रविवार, 9 मई 2021 (15:34 IST)

Farhan Akhtar और Ankita Lokhande ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

Farhan Akhtar और Ankita Lokhande ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज - farhan akhtar and ankita lokhande receive first dose of covid 19 vaccine
देश में कोरोनावायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। हर दिन लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं देश में वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।

 
अब बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली है। फरहान और अंकिता ने सोशल मीडिया पर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने की जानकारी दी है।
 
फरहान ने कहा, मैंने अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। उन्होंने इसके लिए BMC और मुंबई पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 
उन्होंने आगे बताया कि जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में 2-4 घंटे लग सकते हैं। फरहान ने लोगों को धैर्य रखने की सलाह दी है। 
 
वहीं अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में वीडियो शेयर करके फैंस को खुद के वैक्सीनेशन के बारे में बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों से जल्द-से-जल्द वैक्सीन लगवाने की गुजारिश की है। वैक्सीन लेते हुए अंकिता काफी डरी हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद वह काफी आराम से टीका लगवा लेती हैं।
 
इसके अलावा टीवी कलाकार गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी और अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई है। गुरमीत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'इस समय कोरोना वैक्सीन लगवाना बहुत जरुरी है, आप इसको लेकर किसी तरह की प्रतीक्षा न करें। तुरंत वैक्सीन लगवाएं। 
 
हाल में अभिनेत्री प्रीति जिंटा, अनुपम खेर और फिल्म निर्माता तरुण मनसुखानी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। शुक्रवार को अनुपम ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन ने मुंबई के नानावती अस्पताल में अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई थी।
 
ये भी पढ़ें
Salman Khan की Radhe से रिलीज होने जा रहा एक और गाना 'झूम झूम', टीजर आया सामने