dharma sangrah
✕

साजिद खान की जगह फरहाद सामजी करेंगे 'हाउसफुल 4' का निर्देशन

Updated: रविवार, 14 अक्टूबर 2018 (13:16 IST)
मुंबई। फिल्म 'हाउसफुल 4' के निर्माताओं ने शनिवार को घोषणा की कि साजिद खान के फिल्म से बाहर होने के बाद फरहाद सामजी फिल्म के निर्देशन का कार्य संभालेंगे। साजिद पर 3 अभिनेत्रियों एवं एक पत्रकार ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे जिसके बाद खान ने शुक्रवार को फिल्म से बाहर होने की घोषणा की थी।
 
 
इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट के तहत कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस के एक प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा कि 'हाउसफुल 3' के निर्देशक फरहाद सामजी अब 'हाउसफुल 4' का निर्देशन कर रहे हैं। 
 
फरहाद सामजी ने अपने भाई साजिद सामजी के साथ फ्रेंचाइज की पिछली फिल्म 'हाउसफुल 3' का सहनिर्देशन किया था। फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार ने शुक्रवार को घोषणा की कि शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।
 
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं शु्क्रवार रात को देश लौटा हूं और इस तरह की खबरें पढ़ना बहुत परेशान करने वाला है। मैंने 'हाउसफुल 4' के निर्माताओं से आग्रह किया है कि आगे की जांच होने तक शूटिंग रद्द कर दी जाए। 
 
कुमार ने लिखा कि इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं साबित हो चुके किसी भी अपराधी के साथ काम नहीं करूंगा और जिस किसी ने उत्पीड़न झेला है, उसे सुना जाना चाहिए और वे जिस न्याय के हकदार हैं, वह उन्हें मिलना चाहिए।
 
इसके कुछ देर बाद ही साजिद खान ने कहा कि वे आरोपों के शांत होने तक नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए फिल्म से बाहर होने का फैसला कर रहे हैं। तनुश्री दत्ता के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोपों का सामना कर रहे नाना पाटेकर को भी फिल्म से बाहर कर दिया गया है। (भाषा)

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख