Daily Horoscope
✕

ईद 2024 पर फैंस ने किया सलमान खान को मिस! सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ We MissSalman Khan In Theatres On Eid

Published: गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (08:00 IST)
Salman Khan: सलमान खान देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और वह जबरदस्त फैन बेस को एंजॉय करते हैं। जब भी सुपरस्टार की फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर आती है, वह मौका उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। लेकिन सलमान के फैंस के लिए ईद का मौका एक अलग ही मायने रखता है।
 
सलमान खान हमेशा ईद के मौके पर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं। हालांकि, सलमान खान के फैंस के लिए यह ईद अलग होने वाली है, क्योंकि वह सुपरस्टार को सिल्वर स्क्रीन पर देखना मिस करेंगे। इस साल ईद सलमान खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। 
 
इस वजह से फैंस ने सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है और सलमान को ईद पर थिएटर में मिस करने की बात कर रहे हैं। फैंस ने अपने एहसास को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है, और इसी वजह से सोशल मीडिया पर #WeMissSalmanKhanInTheatresOnEid हर तरफ ट्रेंड हो रहा है।
 
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ईद के त्यौहार का मतलब है सलमान भाई की फिल्म रिलीज।  इस साल, हम जरूर सलमान भाई को बड़े पर्दे पर मिस करेंगे, लेकिन वह फिर ईद 2025 पर अपनी अगली फिल्म के साथ वापस आएंगे, जिसे #SajidNadiadwala ने प्रोड्यूस किया है और #ARM के डायरेक्ट कर रहे हैं। तब उनका जलवा फिर से देखने को मिलेगा!
 
एक सोशल मीडिया यूजर ने कॉमेंट किया है, इस ईद पर हम सलमान खान को बड़े पर्दे पर मिस करेंगे, लेकिन चिंता न करें! सलमान अगले साल साजिद नाडियाडवाला और ए आर मुरुगाडोस के साथ एक बेहतरीन फिल्म लेकर आएंगे। इंतज़ार करना मुश्किल है! 
 
एक दूसरे यूजर ने ट्वीट कर लिखा है, #SalmanKhan अगले साल ईद पर अपने फैंस और दर्शकों के लिए साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगाडोस के साथ अपनी अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के रूप में सबसे बड़ी ईदी लेकर आ रहे हैं। @BeingSalmanKhan फैंस शानदार थ्रिलिंग राइड के लिए तैयार हो जाइए। 
 
एक नेटिजन ने सलमान की तारीफ करते हुए लिखा, इस साल की ईद #SalmanKhan की फिल्म के बिना अधूरी लग रही है। लेकिन, अगले साल वह बड़ी ईदी के साथ आ रहे हैं। एआर मुरुगाडोस द्वारा निर्देशित और एनजीई द्वारा निर्मित सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर। एक बार फिर से Sal-Mania देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
 
इसके अलावा, सलमान खान अगली ईद पर साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगाडोस की पॉवरफुल 100 करोड़+ टीम के साथ आ रहे हैं और यह इंतजार करने लायक होने वाला है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख