Daily Horoscope
✕

मशहूर फिल्म निर्माता बासु चटर्जी का निधन

Updated: गुरुवार, 4 जून 2020 (13:48 IST)
Photo Credit- Twitter
छोटी-सी बात और रजनीगन्धा जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अनुभवी फिल्म निर्माता बासु चटर्जी का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

 
बासु चटर्जी ने सांताक्रूज स्थित अपने आवास में नींद में ही अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफडीटीए) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने दी है।
 
अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'मैं यह बताते हुए बेहद दुखी हूं कि महान फिल्मकार बासु चटर्जी जी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज (6 जून) दोपहर 2 बजे सांताक्रूज में किया जाएगा। यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। आपकी याद आएगी सर।'
 
 
बासु चटर्जी को उस पार, चितचोर, पिया का घर, खट्टा मीठा और बातों बातों में जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। उनकी फिल्में मध्य वर्ग परिवारों पर आधारित होती थीं। ये फिल्में अक्सर दर्शकों को खूब गुदगुदाया करती थीं।

Show comments

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

अक्षय कुमार की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव

सैफ अली खान की इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल एंट्री, जानिए पहली पोस्ट और किसे किया फॉलो

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख