Hanuman Chalisa
✕

ईशा गुप्ता ने अपने न्यूड फोटो का किया बचाव

मेरा शरीर है, ये आपत्ति उठाने वाले कौन होते हैं?

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (17:26 IST)
पिछले कुछ दिनों से ईशा गुप्ता अपने हॉट फोटोज़ के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने पहले कम कपड़ों में, फिर टॉपलेस और फिर न्यूड फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए। इसके बाद वे तैयार थीं कि कुछ लोग उनकी आलोचना करेंगे। 
 
एक फॉलोअर ने लिखा कि यह हमारी सभ्यता नहीं है और कुछ कपड़े पहन लीजिए। ईशा के पास इन आलोचनाओं के जवाब तैयार थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हमारे देश में हर बात के लिए महिलाओं को ही कोसा जाता है। यदि लड़की पैदा होती है तो महिलाओं की गलती मानी जाती है, यदि बलात्कार होता है तो इसके लिए भी दोषी महिला को माना जाता है। मुझे पता था कि इस तरह की बातों का सामना मुझे भी करना पड़ेगा। बिना चेहरे वाले लोग सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें करते आए हैं। 

ईशा के अनुसार उनके फोटो पर आपत्ति उठाने वाले ये लोग होते कौन हैं? ये मेरा शरीर है। मेरे फोटो सौंदर्यबोध की दृष्टि से लिए गए हैं। मैं मानती हूं कि एक पतली लाइन होती है जिसके पार जाने पर ये अश्लील लग सकते थे, लेकिन मेरे फोटो देख कोई भी नहीं कह सकता कि ये अश्लील हैं। मुझे इनके लिए प्यार ज्यादा मिला है और नफरत कम।

इन फोटो के जरिये ईशा ने बॉलीवुड में सनसनी मचा दी है। सुनने में आया है कि उनके पास कई फिल्मों के प्रस्ताव आए हैं। ईशा जल्दी ही 'बादशाहो' नामक फिल्म में नजर आएंगी जो एक सितंबर को प्रदर्शित हो रही है। 

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख