Daily Horoscope
✕

टॉम क्रूज हुए घायल, ‘मिशन: इम्पॉसिबल 6’ की शूटिंग रुकी

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (11:02 IST)
अभिनेता टॉम क्रूज का टखना ‘मिशन: इम्पॉसिबल 6’ के सेट पर एक स्टंट सीन की शूटिंग करते समय चोटिल हो गया जिसके कारण फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी है।
 
‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के अनुसार पैरामाउंट पिक्चर्स ने एक बयान जारी करके बताया कि क्रूज के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही फिल्म के निर्माण का काम आगे बढ़ पाएगा।
 
पैरामाउंट ने कहा, ‘‘टॉम चिंता जताने और आपके सहयोग के लिए आपका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं और आगामी गर्मियों में इस फिल्म को आपके लिए रिलीज करने को लेकर उत्सुक हैं। मिशन: इम्पॉसिबल की नई फिल्म के निर्माण के दौरान एक स्टंट करते समय टॉम क्रूज का टखना चोटिल हो गया। उनके पूरी तरह स्वस्थ होने तक फिल्म का निर्माण कार्य रुका रहेगा।’’ 
 
55 वर्षीय क्रूज दो इमारतों के बीच कूद रहे थे, लेकिन वह दूसरी इमारत तक पहुंच नहीं पाए और उनका टखना टूट गया। मिशन: इम्पॉसिबल 6 सिनेमाघरों में 27 जुलाई 2018 को दिखाई जाएगी। फिल्म में हेनरी कैविल, रेबेका फर्ग्युसन, एंजेला बेसेट और एलेक बाल्डविन भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे।(भाषा) 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख