Daily Horoscope
✕

शिक्षा घोटाले को उजागर करेंगे इमरान हाशमी

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (17:03 IST)
सीरियल किसर से लेकर एक गंभीर अभिनेता तक, अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्मों का चुनाव उनकी इमेज बनाता है। हालांकि उनकी हालियां कुछ फिल्में फ्लॉप हुई हैं लेकिन वे आगे बढ़ रहे हैं और इसी कड़ी में इमरान अब निर्माता भी बनने के लिए तैयार हैं। इमरान अपनी कहानियों को बताने को लेकर पैशनेट हैं और वे एक फिल्म करने के लिए उत्सुक है, जो कि शैक्षिक घोटाले को लेकर है।
 
इससे पहले खबर थी कि इमरान हाशमी एक जासूसी फिल्म 'कैप्टन नवाब' में निर्माता होंगे। उन्होंने इसका पहला लुक भी जारी किया था। अब अपनी दूसरी फिल्म के बारे में इमरान ने बताया कि वे अब देश के एक शिक्षा घोटाले को सबके सामने फिल्म के तौर पर लाना चाहते हैं। फिल्म मेकर सौमिक सेन, जिन्होंने गुलाब गैंग बनाई थी, से भी फिल्म को डायरेक्ट करने को लेकर चर्चा की। फिल्म का नाम अभी घोषित नहीं हुआ है लेकिन इतना ज़रुर पता चला है कि इमरान इस फिल्म में पूरे स्कैम के मास्टरमाइंड के रूप में होंगे। 
 
इमरान हाशमी ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं और वे बाकी चीज़ों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस फिल्म के लिए यह कहा जा रहा है कि फिल्म में दो प्रमुख महिला किरदार होंगी लेकिन कास्ट अभी बताई नहीं गई है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना भी बाकी है।   

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख