Daily Horoscope
✕

धोती पर टी-शर्ट पहनने वाले गाइड से प्रेरित होकर इमरान हाशमी ने निभाया किरदार

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (18:31 IST)
इमरान हाशमी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक इश्कबाज हीरो के रूप में की थी। तब से लेकर अब तक इमरान ने मोस्ट रोमांटिक हीरो की पहचान बनाई है। अब जब जल्द ही उनकी फिल्म 'बादशाहो' रिलीज होने वाली है तो इमरान ने फिल्म में अपने रोल को लेकर बात की। 
 
इमरान के मुताबिक यह फिल्म उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस फिल्म के माध्यम से वे यह साबित कर सकते हैं कि वे अब भी एक विश्वसनीय स्टार के रूप में मौजूद हैं। दर्शक फिल्म के ट्रेलर में उनकी एक्टिंग को पसंद कर रहे हैं। 
 
फिल्म में इमरान 70 के दशक वाले राजस्थान के एक गाइड के रूप में हैं। इस बारे में इमरान ने बताया कि इस रोल की तैयारी करते वक्त मैं एक गाइड से मिला था जिससे मुझे काफी प्रेरणा मिली। ये गाइड काफी भाषाएं बोलता है, मजेदार कपड़े पहनता है और उसने टैटू भी बनवा रखा है। वो धोती पर टी-शर्ट भी पगड़ी के साथ पहनता है। इमरान ने इस रोल को उस गाइड के तौर पर ही रखकर काम किया। गाइड ने टीम की एसेसरीज को लेकर भी काफी मदद की, जो 70 के दशक में चलती थी। 
 
'बादशाहो' में इमरान के अलावा अजय देवगन, ईशा गुप्ता, इलियाना डी क्रूज, विद्युत जमवाल और संजय मिश्रा भी मुख्य किरदार के रूप में हैं। फिल्म मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित है, जो कि 1 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 

Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख