biodatamaker
✕

एल्विश यादव को मिली राहत, पांच दिन जेल की हवा खाने के बाद मिली जमानत

एल्विश को गौतमबुद्ध नगर की जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था

Updated: शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (17:04 IST)
Elvish Yadav gets bail: जहरीले सांपों की तस्करी और रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव को थोड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट से एल्विश को जमानत मिल गई है। यूट्यूबर की जमानत याचिका पर एनडीपीएस की लोअर कोर्ट में सुनवाई हुई। 5 दिन जेल की हवा खाने के बाद अब एल्विश अपने घर लौटेंगे। 50-50 हजार के दो बेल बांड पर जमानत हुई है।
 
एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर की जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। बीते दिन एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकती थी। हालांकि कोर्ट ने एल्विश यादव पर लगी एनडीपीएस की 6 धाराओं में से दो को हटा दिया था। 
 
एल्विश पर रेव पार्टी में सांप के जहर की व्यवस्था करने के लिए वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उनके ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। एल्विश पर ड्रग की खरीद-फरोख्त में फाइनेंस का काम करने का भी आरोप है।
 
एल्विश यादव को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनपर आईपीसी की धारा-284, 289, 120बी और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 अधिनियम की धारा-9, 39, 48, 49, 50, 51 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/22/29/30/32 भी लगाई गई है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख