biodatamaker
✕

एकता कपूर ने नेटफ्लिक्स संग मिलाया हाथ, कहानियों को क्रिएटिव ढंग से करेंगे बयां

Updated: शनिवार, 7 जून 2025 (17:24 IST)
कंटेंट क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स संग हाथ मिलाया है। अब एकता का प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और नेटफ्लिक्स मिलकर कहानियों को नए ढंग से दर्शकों तक पहुंचाएंगे। दोनों ने कई तरह के स्टोरीटेलिंग फॉरमेट्स में कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए लॉन्ग टर्म क्रिएटिव कोलैबोरेशन की घोषणा की है। 
 
नेटफ्लिक्स इंडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा, भारत से लेकर दुनिया तक। नेटफ्लिक्स और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स इंडियन कहानियों के एक नए युग के लिए एक क्रिएटिव कोलैबोरेशन में प्रवेश कर रही हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

एकता कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, बालाजी टेलीफिल्म्स में, कहानी सुनाना हमेशा से ही केंद्र में रहा है, फिर चाहे वो सिनेमा हो, टेलीविजन हो या डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही क्यों ना हो। नेटफ्लिक्स के साथ वो कहानियों को नए और अलग ढंग से पेश करने जा रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की विभिन्न डिवीजंस भी इस कोलैबोरेशन का हिस्सा होगी जैसे कि बालाजी मोशन पिक्चर्स और बालाजी टेलीफिल्म्स डिजिटल। इस कोलैबोरेशन के तहत पहली सीरीज निर्माण की एडवांस स्टेज में है। फिलहाल इसका टाइटल तय नहीं हुआ है। 
 
नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने एकता की तारीफ करते हुए कहा, उनकी क्रिएटिव सोच और दर्शकों की नब्ज की गहरी समझ ने उन्हें दो दशकों से अधिक समय तक इंडिया द्वारा देखे जाने और पसंद किए जाने वाले सब्जेक्ट्स को आकार देने में लगातार अलग पहचान दिलाई। यह कोलैबोरेशन जड़ों से जुड़ी अनूठी कहानियां लाएगा। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख