Daily Horoscope

बॉक्स ऑफिस पर एक विलेन रिटर्न्स का चौथा दिन, औसत प्रदर्शन रहा अब तक

Updated: मंगलवार, 2 अगस्त 2022 (11:57 IST)
जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया को लीड रोल में लेकर बनाई गई एक विलेन रिटर्न्स का बॉक्स ऑफिस पर अब तक प्रदर्शन औसत रहा है। हालांकि फिल्म समीक्षकों ने जिस तरह से फिल्म की आलोचना की है, उतने बुरे कलेक्शन नहीं रहे हैं, लेकिन कलेक्शन इतने दमदार भी नहीं हैं कि फिल्म इंडस्ट्री झूम उठे। 
 
एक विलेन रिटर्न्स ने पहले दिन 7.05 करोड़ रुपये से शुरुआत की। उम्मीद से आंकड़ा कम रहा। दूसरे दिन बहुत ज्यादा इजाफा नहीं हुआ और कलेक्शन 7.47 करोड़ रुपये रहे। रविवार की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला और कलेक्शन 9.02 करोड़ रुपये रहा। सोमवार को कलेक्शन 3.02 करोड़ रुपये रहे। इस तरह से चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 26.56 करोड़ रुपये रहा। 
 
फिल्म को बड़े शहर और मल्टीप्लेक्स के बजाय छोटे शहरों और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिला। फिल्म को वीकडेज़ और दूसरे सप्ताह में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 5 अगस्त को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है जिसका थोड़ा-बहुत लाभ फिल्म को मिल सकता है। 
 
72 करोड़ रुपये में बनी है फिल्म 
एक विलेन रिटर्न्स का निर्माण 62 करोड़ रुपये में हुआ। प्रिंट्स और विज्ञापन पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस तरह से कुल लागत 72 करोड़ रुपये पड़ी। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस मूवी के एकता कपूर, शोभा कपूर, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार प्रोड्यूसर हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख