Daily Horoscope
✕

इस भारतीय एक्ट्रेस से रोमांस कर रहे हैं ड्वेन ब्रावो!

Updated: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (12:29 IST)
आईपीएल के दौरान क्रिकेट और ग्लैमर वर्ल्ड कुछ ज्यादा ही नजदीक आ जाते हैं। इन दिनों आईपीएल का खुमार छाया हुआ है और वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
क्रिकेट के अलावा एक और अन्य कारण से ब्रावो के बारे में बातें हो रही हैं। फिल्म एक्ट्रेस नताशा सूरी और ब्रावो की 'नजदीकियां' सुर्खियां बटोर रही हैं। 
 
इन दोनों को कई बार कॉफी शॉप में देखा गया। एक आईपीएल मैच के दौरान नताशा स्टेडियम में पहुंची थीं। उनकी उपस्थिति से ब्रावो इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। 
 
डीजे ब्रावो का हाल ही में ब्रेक-अप हुआ है। नताशा के साथ उनकी दोस्ती ने तब सुर्खियां बटोरी जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटो पोस्ट किए जिसमें ब्रावो और नताशा नजर आ रहे हैं। 
 
दोनों एक ही फ्रेम में ब्राइट स्माइल देते दिखाई दे रहे हैं। नताशा ने कैप्शन दिया - मेरे दोस्त ब्रावो को आईपीएल के लिए शुभकामनाएं। ब्रावो ने भी जवाब दिया- मेरी खूबसूरत दोस्त तुम्हें फिर देख अच्छा लगा। 
 
नताशा एक सुपर मॉडल हैं। मलयालम फिल्म 'किंग लायर' से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। हाल ही में वे 'बा बा ब्लैक शीप' में नजर आईं। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख